लाइव न्यूज़ :

July 2022 Festival Calendar: जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी व्रत और गुरु पूर्णिमा सहित आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: June 25, 2022 3:46 PM

इस महीने की शुरूआत जहां जगन्नाथ रथ यात्रा से हो रही है तो माह का अंत हरियाली तीज के साथ हो रहा है। इसके अलावा इस महीने देवशयनी एकादशी, व्यास पूर्णिमा, हरियाली तीज जैसे पर्व आएंगे।

Open in App

July 2022 Festival Calendar: हिंदू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से जुलाई माह 2022 बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस महीने की शुरूआत जहां जगन्नाथ रथ यात्रा से हो रही है तो माह का अंत हरियाली तीज के साथ हो रहा है। जगन्नाथ रथ यात्रा विश्वप्रसिद्ध त्योहार है, इसमें देश और दुनिया के हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। वहीं हरियाली तीज महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। 

इसके अलावा जुलाई में देवशयनी एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। यहां देवशयनी एकादशी से आशय है भगवान विष्णु जो जगत के पालनहार हैं के चार माह के लिए निद्रासन में चले जाना। इसी दिन से मांगलिक कार्यों पर चार माह के लिए विराम लग जाता है और चतुर्मास प्रारंभ हो जाता है। 

साथ ही इस महीने गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। गुरु की पूजा की जाती है। इन सबके अलावा भी जुलाई माह में श्रावण मास की शुरूआत हो जाएगी। यह माह भगवान विष्णु जी को प्रिय माना जाता है। इस महीने सावन के दो सोमवार का व्रत भी किया जाएगा। 

जानिए कौन सा त्योहार कब है-

01 जुलाई शुक्रवार - जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ03 जुलाई रविवार - विनायक चतुर्थी व्रत05 जुलाई मंगलवार - स्कंद षष्ठी06 जुलाई बुधवार - वैवस्वत पूजा08 जुलाई शुक्रवार - भड़ली नवमी09 जुलाई मंगलवार - आशा दशमी10 जुलाई रविवार - देवशयनी एकादशी, वासुदेव, द्वादशी, चातुर्मास प्रारंभ11 जुलाई सोमवार - सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत13 जुलाई बुधवार - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा14 जुलाई गुरुवार - श्रावण मास आरंभ16 जुलाई शनिवार - गणेश चतुर्थी व्रत18 जुलाई सोमवार - सावन का पहला सोमवार19 और 26 जुलाई मंगलवार - मंगला गौरी व्रत24 जुलाई रविवार - कामिका एकादशी25 जुलाई सोमवार - प्रदोष व्रत, सावन का दूसरा सोमवार28 जुलाई गुरुवार - हरियाली अमावस्या31 जुलाई रविवार - हरियाली तीज

टॅग्स :हिंदू त्योहारगुरु पूर्णिमाएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत कल, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मिटते हैं सारे पाप

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठGanga Saptami Katha: जब क्रोध में गंगा नदी को पूरा पी गए महर्षि जह्नु, फिर आगे क्या हुआ? पढ़ें गंगा सप्तमी की रोचक कथा

पूजा पाठSkanda Sashti in May 2024: कब है स्कंद षष्ठी व्रत? यहां जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठParshuram Dwadashi 2024: क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी, क्या है इसका महत्व, जानें इसकी तिथि और समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज आर्थिक फैसले लेते समय बरतें सावधानी, धन खर्च होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 18 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord PARSHURAM: भगवान परशुराम ने स्वयं किसी का विध्वंस नहीं किया बल्कि पितृ स्मृतियों के वशीभूत होकर दुष्टों का वध किया

पूजा पाठVaishakha Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व, ऐसे करें पूजा