लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें, जानें इसका महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 27, 2021 11:30 AM

Janmashtami 2021: मान्यता है कि श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है।श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, इसलिए मनाते हैं जन्माष्टमी।इस दिन मंदिरों सहित लोग अपने घरों में भी झाकियां भी लगाते हैं और उसे सजाते हैं।

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार इस साल 30 अगस्त को मनाया जाएगा। मान्यता है कि श्री कृष्ण का जन्म हिंदू कैलेंडर के मुताबिक भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार कहा गया है। 

इस बेहद खास दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करके रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन मंदिरों सहित लोग अपने घरों में भी झाकियां भी लगाते हैं। कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और लड्डू गोपाल को भोग लगाया जाता है।

हालांकि क्या आप जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की पूजा में किन जरूरी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। हम आपको आज इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Janmashtami 2021: कृष्ण की पूजा में जरूर करें इन चीजों का उपयोग

1) माखन और मिसरी- मान्यता है कि कृष्ण को बचपन से ही माखन और मिसरी बहुत पसंद था। यही कारण है कि वे गोकुल में दूसरी गोपियों का भी माखन चुराकर खा जाया करते थे। उनका एक नाम माखनचोर भी है। इसलिए जन्‍माष्‍टमी पूजा में कान्हा को माखन मिसरी का भोग लगाएं। घी का भी भोग लगाएं।

2) भगवान कृष्ण को बांसुरी भी बहुत प्रिय है। श्रीकृष्ण को मुरली मनोहर भी कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में बांसुरी हो वहां पर भगवान कृष्ण का वास होता है। इसलिए पूजा में बांसुरी को भी जरूर रखें।

3) भगवान कृष्ण को गायों से भी बहुत प्रेम है। वह अक्‍सर गाय के बछड़े के साथ खेला करते थे और गाय को चराने जाया करते थे। इसलिए जन्माष्टमी  पूजा में आप गाय की छोटी सी मूर्ति रख सकते हैं। घर पर अगर आप गाय पालते हैं तो उनकी भी पूजा जरूर करें। इस दिन गौसेवा का महत्व खास है।  

4) श्री कृष्ण अपने मुकुट में हमेशा मोरपंख का पंख रखते थे। जन्माष्‍टमी की पूजा में इसलिए मोरपंख का इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यता है कि घर के पूजा के स्‍थान पर मोरपंख रखने से घर से नकरात्‍मकता दूर रहती है। 

5) श्री कृष्ण की पूजा में पंचामृत का उपयोग जरूर करें। पंचामृत को पांच चीजों से मिलकर बनाया जाता है और फिर इससे भगवान को भोग लगाया जाता है। इसमें पांच मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद का इस्तेमाल होता है। पंचामृत भगवान कृष्‍ण के भोग के लिए सबसे जरूरी और उत्तम माना गया है।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठNirjala Ekadashi 2024: श्रीकृष्ण के कहने पर भीम ने रखा था निर्जला एकादशी व्रत, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

भारतगंगा दशहरा पर पटना में बड़ा हादसा, 17 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी; 6 लोग लापता

पूजा पाठGanga Dussehra 2024: गंगा दशहरा कल, इस शुभ मुहूर्त में करें मां गंगा की उपासना, जानिए पूजा विधि व मंत्र

पूजा पाठGanga Dussehra 2024 Upay: धन प्राप्ति के लिए गंगा दशहरा दिन जरूर करें इन 10 में से कोई एक उपाय

पूजा पाठJamai Sasthi 2024: कब है जमाई षष्ठी 2024? जानें तिथि, महत्व और इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज कन्या राशिवालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठआज का पंचांग 17 जून 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal (17-23 June) 2024: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य जीवन में होगा जबरदस्त फायदा

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 16 June 2024: आज इन 4 राशिवालों के लिए दिन सुनहरा, धन प्राप्ति के बन रहे हैं प्रबल संकेत

पूजा पाठआज का पंचांग 16 जून 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय