लाइव न्यूज़ :

बुधवार के दिन 5 में से करें कोई एक उपाय, सदा बनी रहेगी विघ्नहर्ता गणेश की कृपा

By गुलनीत कौर | Updated: May 30, 2018 09:46 IST

किसी भी बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इस उपाय को करने से घर के सभी दुःख-क्लेशों का नाश होता है।

Open in App

हिन्दू मान्यतानुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का दिन होता है। इन्हें विघ्नहर्ता यानी सभी कष्टों, परेशानियों को दूर करने वाले देवता माना गया है। गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं और हिन्दू मान्यताओं में प्रथम पूजनीय माने गए हैं। बुधवार के दिन लोग भगवान गणेश के नाम का व्रत करते हैं तथा उन्हें प्रसन्न करने लिए विधिवत पूजन भी करते हैं। किन्तु अगर कोई ये दोनों कार्य ना कर सके तो इसकी जगह कुछ शास्त्रीय उपाय भी किए जा सकते हैं। ये उपाय जीवन के कई कष्टों को दूर कर हमें उज्जवल भविष्य दिलाते हैं। आइए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए क्या करें:

1. बुधवार के दिन किसी भी गणेश मंदिर जाएं और भगवान गणेश को दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। मान्यता है कि दूर्वा गणेशा जी को अत्यंत पसंद है और इस उपाय को करने से वे जल्द से जल्द प्रसन्न होकर मन माँगी मुराद पूरी करते हैं। 

2. बुधवार की सुबह जल्दी उठकर, स्नान करने के बाद पास के किसी गणेश मंदिर या किसी भी ऐसे मंदिर जाएं जहां भगवान गणेशा की प्रतिमा विराजित हो। वहां जाकर गणेश जी को गुड़ की 21 ढेली अर्पित करें। इस उपाय को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें: 3000 फुट ऊंचाई पर स्थित है गणेश प्रतिमा, जुड़ी है ये मिथकीय कथा

3. किसी भी बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इस उपाय को लगातार कुछ बुधवार करने से घर के सभी दुःख-क्लेशों का नाश होता है।

4. अगर आपको धन संबंधी को दिक्कत हो तो बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाएं और वहां भगवान गणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद इस गुड़ और घी को किसी गाय को खिला दें। इस उपाय को करने से धन योग बनते हैं, रुका हुआ धन वापस मिलता है और आर्थिक सुधार होता है।

5. बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर पानी के प्रयोग से ही भगवान गणेशा का अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें मावे के लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेशा की कृपा बनी रहती है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल