लाइव न्यूज़ :

7 मार्च के बाद बदलेगी इन राशियों की किस्मत, धनु में हो रहा मंगल-शनि का मिलन

By गुलनीत कौर | Updated: March 5, 2018 19:10 IST

पं दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार मंगल-शनि का एक ही राशि में आना ज्योतिष विद्या के अनुसार अशुभ माना जाता है।

Open in App

7 मार्च 2018 शाम 6 बजकर 53 मिनट पर मंगल ग्रह का धनु राशि में प्रवेश होगा। यहां वे तकरीबन 2 माह तक रहेंगे और फिर 2 मई को धनु राशि से निकलकर मकर राशि की ओर रुख करेंगे। धनु राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान हैं, तो इस प्रकार से इस राशि में आने वाली 2 मई तक मंगल-शनि की युति बनेगी।

ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार मंगल धनु राशि के मित्र हैं किन्तु शनि इस राशि के जातकों के लिए शत्रु ग्रह है। साथ ही मंगल-शनि का एक ही राशि में आना ज्योतिष विद्या के अनुसार अशुभ ही माना जाता है। ऐसे में शनि विध्वंसक होकर अपने क्रूर रूप में आ जाएंगे और नुकसान पहुंचाएंगे।

धनु राशि में मंगल-शनि की युति इस राशि के जातकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पढ़ सकता है, लेकिन साथ ही वे कुछ लाभ भी पाएंगे। धनु राशि के अलावा ज्योतिष की सभी राशियों पर मंगल-शनि के इस मिलन का कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं  राशि अनुसार:

मेष राशि: 7 मार्च के बाद मंगल-शनि की युति मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों का भाग्य बढ़ेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। किन्तु इन्हें मानसिक दुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: हर दिन के लिए है एक खास मंत्र, करें जाप और पाएं समस्याओं से मुक्ति

वृष राशि: मंगल-शनि का धनु राशि में जाना वृष राशि के जातकों के मिलेजुले परिणाम लाएगा। परिश्रम में अवरोध से लेकर पेट की समस्या सता सकती है। वाणी में भी तीखापन आएगा। लेकिन अचानक धन प्राप्ति की संभावना है।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के करोड़ में वृद्धि होगी, यदि शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में अवरोध आ सकता है। लेकिन अगर विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश में हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, यह समय शुभ नहीं है। 

कर्क राशि: अगर आपकी राशि कर्क है तो 7 मार्च से 2 मई तक आपके खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आय के साधनों में कमी नहीं आएगी। प्रतियोगिता में भी लाभ मिलेगा। 

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को मंगल-शनि की युति से अचानक आर्थिक लाभ होगा। किन्तु विद्या में अवरोध और संतान पक्ष की ओर से तनाव मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: इन 7 उपायों से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, नहीं सताएगा शनि साढ़ेसाती का प्रकोप

कन्या राशि: माता के स्वास्थ्य को कष्ट सता सकता है। स्वयं के क्रोढ में विरिधि होगी और वाहन को क्षति पहुंचने की संभावना है। धैर्य से काम लें।

तुला राशि: मंगल-शनि की धनु राशि में युति तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी, सुख की प्राप्ति होगी, विद्या और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: ग्रहीय परिवर्तन के बाद वृश्चिक राशि के जातकों की वाणी में बदलाव आएगा, विशेषकर वाणी में तीव्रता आएगी। सोच समझकर इसका प्रयोग करें। पेट और दांत की समस्या से परेशान हो सकते हैं। 

धनु राशि: इसी राशि में मंगल-शनि की युति बनने से धनु राशि के जातकों पर कई गुना अधिक प्रभाव होने की संभावना है। इस राशि के जातक धन में तो लाभ पाएंगे किन्तु खर्च भी बढ़ेगा। मानसिक तनाव और क्रोध में वृद्धि होगी। 

मकर राशि: इस राशि के जातकों के मनोबल में अचानक कमी दिख सकती है। कर्च में वृद्धि होगी, परिश्रम में अवरोध आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अगर आप के अंदर मौजूद हैं ये आदतें, तो बरसती है शनिदेव की कृपा

कुंभ राशि: पराक्रम में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे जिसके चलते आय में वृद्धि होगी। 

मीन राशि: इस राशि के जातकों को इस दौरान भाग्या का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। किन्तु परिश्रम में सामान्य अवरोध होने की संभावना है। इसके साथ ही करोड़ में भी वृद्धि होगी इसलिए धैर्य से काम लें।

मंगल-शनि की युति में करें ये उपाय: 

अगर आप चाहते हैं कि धनु राशि में बने इस ग्रहीय परिवर्तन का आपके ऊपर बुरा प्रभाव ना हो तो दो शास्त्रीय उपायों का सहारा लें। प्रति मंगलवर और शनिवार हनुमान मंदिर जाएं। पवनपुत्र के दर्शन कर उन्हें प्रसाद अर्पित करें और फिर इस प्रसाद को गरीबों में बांटें। दूसरे उपाय के अनुसार हर शनिवार गाय को रोटी खिलाएं। इन उपायों को करने से शनि की क्रूर दृष्टि से बाख सकते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना