लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 27 January 2022: आज इन 5 राशि के लोगों के जीवन में आएगी रौनक, अधूरी कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2022 06:55 IST

Aaj Ka Rashifal 27 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। हालांकि अचानक से आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। 

वृषभ: वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। माहौल को शांत करते हुए उन्हें मनाने का प्रयास करें। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ कम होगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत नहीं कर रहा है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है।

कर्क: आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लाभ कमाने के लिए पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे। कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

सिंह: आज ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल हैं। माता जी रिश्ते सुधर सकते हैं। निजी जीवन में आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। कोई कीमती सामान खरीदने की संभावना है। 

कन्या: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

तुला: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। परिजनों के साथ आमोद-प्रमोद के साथ बीतेगा। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक: आज आपको मानसिक सुकून प्राप्त होगा। व्यापार में धनलाभ का योग है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य है तो वह पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।  

धनु: आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। 

मकर: आज आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी-कारोबार में लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ और पदोन्नति का योग है। 

कुंभ: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहना होगा। तभी आप लाभ अर्जित कर सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

मीन: आज आपको धार्मिक और सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आप प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स