लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 23 May 2022: आज का दिन इन 3 राशिवालों के लिए है बेहद शुभ, हर कार्य में सफलता मिलने के योग

By रुस्तम राणा | Updated: May 23, 2022 06:26 IST

Aaj Ka Rashifal 23 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी व्यापार में तरक्की के अवसर आएंगे। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ: आज आप अपने परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। कारोबार में सुधार होने की संभावना है। निजी जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन: आज आपको जीवनसाथी से कोई प्यारा तोहफा मिल सकता है। कोई लंबित कार्य के पूरे होने से मन में खुशी का भाव रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सफल प्रयास होंगे। 

कर्क: आज आप किसी मानसिक कुंठा से ग्रसित हो सकते हैं। किसी समस्या या बात से मन बेचैन रहेगा। समय प्रतिकूल है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह: आज आप अपने किसी मित्र की आर्थिक या अन्य प्रकार की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार संभव है। कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। परंतु आज आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

कन्या: आज आर्थिक लेनदेन के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। सेहत भी नाजुक रहेगी। किसी अवैध कार्य को न करें, अन्यथा कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

वृश्चिक: जीवनसाथी से मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। आमदनी में वृद्धि की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

धनु: आज संगीत की ओर मन लगेगा। परिजनों से लाभ की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा से थकान महसूस कर सकते हैं।

मकर: आज परिवारिक समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अपनी भाषा में नरमी बरतें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आर्थिक पक्ष मजबूत है। लेकिन किसी मद में खर्चा भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। 

कुंभ: आज लोग आपके ऊपर अधिक विश्वास करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन: आज आप सच्चाई और ईमानदारी को अधिक प्राथमिकता देंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में अव्यवस्था हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के प्रबल संकेत हैं।  संभलकर चलना होगा। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग