Horoscope Today 15 Dec 2021: आज बना है शिव योग, इन 4 राशिवालों की कटेगी चांदी, धन मिलने के संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 15, 2021 07:03 AM2021-12-15T07:03:58+5:302021-12-15T07:03:58+5:30

Aaj Ka Rashifal 15 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 15 Dec 2021 on shiv yoga today these 4 zodiac signs get benefits | Horoscope Today 15 Dec 2021: आज बना है शिव योग, इन 4 राशिवालों की कटेगी चांदी, धन मिलने के संकेत

Horoscope Today 15 Dec 2021: आज बना है शिव योग, इन 4 राशिवालों की कटेगी चांदी, धन मिलने के संकेत

मेष: आज आप अपनी कल्पना में खोए रह सकते हैं । सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। 

वृषभ: आज का दिन आर्थिक रूप से कमजोर है। धन का नुकसान हो सकता है। अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होगा। मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। आर्थिक निवेश न करें।  

मिथुन: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहत होगी। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। 

कर्क: कार्यक्षेत्र में समय आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढेगा। 

सिंह: आज भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य संपन्न होंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। मध्याहन के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

तुला: आज का दिन उत्तम है। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक: आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। खासकर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। शारीरिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा। वरना वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धनु: विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं प्रेम जीवन के लिए दिन उचित नहीं है। साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 

मकर: आज मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। माता जी रिश्ते सुधरेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है।

कुंभ: आज आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न लिजिएगा। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। 

मीन: आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।  

Web Title: Horoscope Today 15 Dec 2021 on shiv yoga today these 4 zodiac signs get benefits

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे