लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 13 June 2022: आज इन 5 राशिवालों के भाग्य में हैं खुशियां, हर काम में मिलेगी आपको सफलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 06:34 IST

Aaj Ka Rashifal 13 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारी और तथ्य प्रदान करेंगे। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। 

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी। सही दिशा में खुद को आगे बढ़ाएंगे।

मिथुन: आज किसी भी चीज में जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा उसका गलत परिणाम भुगत सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ़ कोई साजिश रच सकते हैं। ऐसे में उनसे जरूर सावधान रहें।

कर्क: आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं जो आगे चलकर आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है।

सिंह: आज अचानक से आपको नए स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। समस्याओं से शीघ्रता से निपटने की आपकी क्षमता आपको सबसे अलग बनाएगी। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। 

कन्या: आज आपको कठिन परिस्थिति में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, आप राहत महसूस करेंगे। आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। किसी विवाह समारोह या पार्टी में जाने का संयोग है। 

तुला: आज आपको अपने खर्चे संभालकर करने होंगे, अन्यथा धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी।

वृश्चिक: नौकरी पेशा से जुड़े से लोगों के लिए शुभ दिन है। आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना हानिकारक हो सकता है।

धनु: आज आप खुद को रोज की तुलना में कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको सावधान रहना होगा। पाचन क्रिया कमजोर रह सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। 

मकर: आज कोई भी कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसके बारे में दोबारा अवश्य सोचें। करियर-व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। 

कुंभ: आज आप अपनी किसी गलत आदत के कारण शर्मिंद हो सकते हैं। गलत आदतों का त्याग करें। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। 

मीन: आज राजनीति से जुड़े लोगों को तरक्की के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसी बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा बन सकते हैं। किसी मंदिर या फिर तीर्थ स्थल पर जाना हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स