लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 June 2022: आज मनोरजंन के लिए होगा धन खर्च, जेब होगी ढीली, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2022 06:35 IST

Aaj Ka Rashifal 12 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके घर में तनाव का माहौल देखा जा सकता है। वित्तीय लेनदेन के समय सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। परंतु अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। 

वृषभ: आज नए काम को लेकर आप अधिक उत्सुक दिखाई दे सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी-व्यापार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आज खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे।

मिथुन: आज धन का निवेश करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन में आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कई फायदे होंगे। 

कर्क: आज परिजनों के साथ मनोरंजन के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं। शॉपिंग पर आपका पैसा खर्च होगा। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।  

सिंह: आज आपको फायदा होने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। जरुरत पड़ने पर घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा।  

कन्या: आज आप अपने बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। दिन को हल्का बनाने के लिए कुछ मनोरंजन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। 

तुला: आज कई स्रोतों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। अपनी मधुरवाणी भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन है। 

वृश्चिक:  आज आपका आर्थिक पक्ष के कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। धन खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। 

धनु: आज अपने विचारों का आपको सकारात्मक बनाए रखना होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर आएंगे। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। आज मित्रों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं। 

मकर: आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी।

कुंभ: आज अपने परिवार के सदस्यों को नियंत्रण में रखने और उनकी बात न सुनने की प्रवृत्ति के कारण अनावश्यक बहस हो सकती है। किसी तीर्थस्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। 

मीन: आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी भी समस्या का समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स