लाइव न्यूज़ :

Holika Dahan 2020: होलिका दहन की पूजा विधि, किस मुहूर्त में जलाएं होलिका और किन बातों का रखें ध्यान, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 10:16 IST

Holika Dahan 2020: इस बार होलिका दहन की तारीख 9 मार्च है। अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी, गुलाल, फुल, गुलरी, जल, सुपारी आदि का इस्तेमाल जरूर करें।

Open in App
ठळक मुद्देहोलिका दहन के लिए शाम के बाद का समय सबसे अच्छा माना जाता हैहोलिका दहन का शुभ मुहूर्त इस बार 9 मार्च की शाम 6 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा

Holika Dahan 2020:होली के त्योहार से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है। इस दिन गांव, शहरों, मोहल्लों के चौक-चौराहों पर कंडों और लकड़ियों से होली सजाई जाती है और फिर विधिवत पूजन के बाद इन्हें जलाया जाता है। कहते हैं कि होलिका दहन की परंपरा होलिका के प्रह्लाद को जलाने की कोशिश के बाद से अब तक जारी है।

उस घटना में भगवान के भक्त प्रह्लाद तो जल गये थे लेकिन अग्नि में नहीं जल सकने वरदान के बावजूग होलिका जलकर मर गई। होलिका दहन से पहले अग्नि देव के पूजन की परंपरा है। आईए, जानते हैं होलिका दहन की पूजन विधि और इस साल का शुभ मुहूर्त..

Holika Dahan 2020: होलिका दहन की पूजन विधि

होलिका दहन से पहले उसकी पूजा की जाती है। इसमें अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी, गुलाल, फुल, गुलरी, जल, सुपारी आदि का इस्तेमाल किया जाता है। होलिका दहन पूजा करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर से मुख करके बैठना चाहिए। 

पूजा में बताशे और नई फसल के अन्न का भी इस्तेमाल करना चाहिए। दहन से पहले मौली, फूल, गुलाल, गोबर से बने खिलौनों की मालाएं आदि होलिका पर चढ़ाई जाती है। इसके बाद कच्चे सूत को होलिका के चारो ओर तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटना चाहिए। साथ ही जल समेत पूजन की अन्य वस्तुओं को भी होलिका पर समर्पित करें। पूजन के बाद जल से अर्घ्य दें।

Holika Dahan: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस बार होलिका दहन की तारीख 9 मार्च है। होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त 9 मार्च की शाम 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक का होगा। दरअसल, होलिका जलाने के लिए प्रदोष काल सबसे अच्छा माना जाता है। 

इस दिन भद्रा पुंछ सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक है। वहीं, भद्रा मुख सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक का होगा। इस दिन पूरे विधि विधान से होलिका दहन के बाद अगले दिन रंग खेला जाएगा।

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल