लाइव न्यूज़ :

लग चुका है होलाष्टक, अशुभ प्रभाव से बचना है तो इन कार्यों को ना करें

By गुलनीत कौर | Updated: February 23, 2018 18:02 IST

पुराणों के अनुसार होलाष्टक ऐसा समय होता है जब प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है।

Open in App

चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, 2 मार्च 2018 दिन शुक्रवार को रंग की होली -धुरड्डी का प्रसिद्ध पर्व पूरे देश में एक साथ बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जायेगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार 22 फरवरी 2018 दिन गुरुवार की रात 11:27 बजे से होलाष्टक (अशुभ काल) आरम्भ हो जाएगा। इसके बाद से सभी शुभ कार्यों जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश, नए मकान/फैक्ट्री का उदघाटन, आदि कार्यों पर विराम लग जाता है।

क्या है होलाष्टक?

शास्त्रों के अनुसार रंग वाली होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। ये 8 दिनों का अशुभ काल होता है जिसके दौरान किसी भी शुभ कार्य को वर्जित माना जाता है। मान्या है कि इस दय्रान यदि शुभ कार्य कर लिया जाए तो वह फलित नहीं हो पाता है।

पुराणों के अनुसार होलाष्टक ऐसा समय होता है जब प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है। एक अपुरानिक कथा के अनुसार होलाष्टक के पहले दिन ही भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था। कामदेव ने जब शिवजी की तपस्या भंग करने का प्रयास किया था तब करोड़ में आकर शिव जी ने उसे भस्म कर दिया था।

एक अन्य कथा के अनुसार होलाष्टक के प्रथम दिन ही दैत्य हिरण्यकश्यप ने भगवान से वरदान मिलने के बाद भक्त प्रह्लाद को अपना बंदी बनाया था। इन आठ दिनों तक प्रह्लाद को कई यातनाएं दी गईं। इसके बाद  दैत्य हिरण्यकश्यप और होलिका दोनों ने प्रह्लाद को जलाने का प्रयास किया लेकिन होलिका स्वयं ही जल गई। इस कहानी को आधार मानते हुए ही यहाँ कहा जाता है कि होली से पहले के आठ दिन अशुभ होते हैं और इस दौरान 16 संस्कारों में से एक भी संस्कार करना वर्जित माना जाता है। 

पं दिवाकर त्रिपाठी जी की मानें तो होलाष्टक में केवल विपासा एवं रावती नदी के किनारे के समीपस्थ क्षेत्रों एवं व्यास-रावी तथा त्रिपुष्कर में ही विवाहादि शुभ कार्य वर्जित रहते है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रो में इसका कोई दोष नहीं लगता है। लेकिन अगर आप भी अशुभ प्रभावों से बचना चाहते हैं तो जानें होलाष्टक के दौरान क्या ना करें:

- होलाष्टक के आठ दिनों में शादी, भूमि पूजन, गृह प्रवेश आदि कार्य जो हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में आते हैं इन्हें नहीं करना चाहिए- होलाष्टक के समय कोई नया काम या व्यवसाय भी आरम्भ करने से बचें- होलाष्टक के पहले ही दिन दो डंडिया रखी जाती हैं। इसमें से एक डंडी होलिका की और दूसरी प्रह्लाद की होती है।- डंडियों को स्थापित करने के लिए विशेष स्थान का चयन किया जाता है, वहां गंगाजल छिड़क कर डंडिया लगाई जाती हैं। फिर इसी स्थान पर होलिका दहन किया जाता है

टॅग्स :होलीहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य