लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2023: झाड़ू क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर, क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिए यहां

By धीरज मिश्रा | Updated: November 9, 2023 13:49 IST

Happy Diwali 2023: दीपावली से पहले 10 नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीद कर घर लाने से कई मामलों में पारिवारिक जीवन में लाभ मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देधनतेरस त्योहार को कार्तिक के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाता हैधनतेरस के दिन लोगों के द्वारा, नया सामान खरीदा जाता है, कोई मोबाइल फोन तो कोई वाहन, कोई आभूषण तो कोई बर्तन की खरीददारी करता हैहिन्दू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू घर लाने से लक्ष्मी देवी प्रसन्न होती हैं, क्योंकि जिस घर में साफ-सफाई होती है वहीं इनका निवास होता है

Happy Dhanteras 2023: अगर आप इस दीपावली कर्जा से मुक्ति और सुख समृद्धि चाहते हैं तो आपको बस धनतेरस के दिन अपने घर बाजार से यह चीज खरीद कर घर लानी है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीद कर घर लाने से कई मामलों में पारिवारिक जीवन में लाभ मिलता है। दरअसल, धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदसी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, धनतेरस त्योहार को कार्तिक के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग घर में कुछ नया सामान जरूर खरीदते हैं। कोई मोबाइल फोन तो कोई वाहन, कोई आभूषण तो कोई बर्तन। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू घर लाने से लक्ष्मी देवी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि, जिस घर में साफ-सफाई होती है वहीं, इनका निवास होता है।

दीपावली पर झाड़ू खरीदने का महत्व

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और झाड़ू खरीदकर लक्ष्मी देवी के दिव्य आशीवार्द को घर में आमंत्रित किया जाता है। वहीं झाड़ू खरीदने से घर से नकारात्मकता भी दूर जाती है। घर में साफ सफाई के साथ पवित्रता भी बनी रहती है साथ ही आगे सफलता के कई रास्ते खुलते जाते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से कर्जे में डूबे लोगों पर लक्ष्मी देवी की कृपा बनी रहती है।

साथ ही वित्तीय समस्याएं भी धीरे धीरे ठीक होने लगती है साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है। हालांकि, इसके अलावा झाड़ू खरीदने से स्वास्थ्य और कल्याण में भी सुधार होता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार की आयुष मंत्रालय धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में सेलिब्रेट करती है। यह इस खास दिन को आयुर्वेद के सिद्धांतों के बीच गहरे संबंध को मजबूत करता है। 

टॅग्स :दिवालीधनतेरसदिल्लीमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल