Dhanteras 2023: झाड़ू क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर, क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिए यहां

By धीरज मिश्रा | Published: November 9, 2023 01:35 PM2023-11-09T13:35:34+5:302023-11-09T13:49:37+5:30

Happy Diwali 2023: दीपावली से पहले 10 नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीद कर घर लाने से कई मामलों में पारिवारिक जीवन में लाभ मिलता है।

happy dhanteras 2023 Goddess of wealth Lakshmi shower blessings buy Buying Brooms | Dhanteras 2023: झाड़ू क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर, क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिए यहां

फाइल फोटो

Highlightsधनतेरस त्योहार को कार्तिक के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाता हैधनतेरस के दिन लोगों के द्वारा, नया सामान खरीदा जाता है, कोई मोबाइल फोन तो कोई वाहन, कोई आभूषण तो कोई बर्तन की खरीददारी करता हैहिन्दू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू घर लाने से लक्ष्मी देवी प्रसन्न होती हैं, क्योंकि जिस घर में साफ-सफाई होती है वहीं इनका निवास होता है

Happy Dhanteras 2023: अगर आप इस दीपावली कर्जा से मुक्ति और सुख समृद्धि चाहते हैं तो आपको बस धनतेरस के दिन अपने घर बाजार से यह चीज खरीद कर घर लानी है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीद कर घर लाने से कई मामलों में पारिवारिक जीवन में लाभ मिलता है। दरअसल, धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदसी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, धनतेरस त्योहार को कार्तिक के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग घर में कुछ नया सामान जरूर खरीदते हैं। कोई मोबाइल फोन तो कोई वाहन, कोई आभूषण तो कोई बर्तन। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू घर लाने से लक्ष्मी देवी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि, जिस घर में साफ-सफाई होती है वहीं, इनका निवास होता है।

दीपावली पर झाड़ू खरीदने का महत्व

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और झाड़ू खरीदकर लक्ष्मी देवी के दिव्य आशीवार्द को घर में आमंत्रित किया जाता है। वहीं झाड़ू खरीदने से घर से नकारात्मकता भी दूर जाती है। घर में साफ सफाई के साथ पवित्रता भी बनी रहती है साथ ही आगे सफलता के कई रास्ते खुलते जाते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से कर्जे में डूबे लोगों पर लक्ष्मी देवी की कृपा बनी रहती है।

साथ ही वित्तीय समस्याएं भी धीरे धीरे ठीक होने लगती है साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है। हालांकि, इसके अलावा झाड़ू खरीदने से स्वास्थ्य और कल्याण में भी सुधार होता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार की आयुष मंत्रालय धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में सेलिब्रेट करती है। यह इस खास दिन को आयुर्वेद के सिद्धांतों के बीच गहरे संबंध को मजबूत करता है। 

Web Title: happy dhanteras 2023 Goddess of wealth Lakshmi shower blessings buy Buying Brooms

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे