लाइव न्यूज़ :

गुप्त नवरात्रि 2018: शीघ्र विवाह और व्यापार में सफलता के लिए गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये एक उपाय

By मेघना वर्मा | Updated: July 16, 2018 08:42 IST

गुप्त नवरात्रि में ज्यादातर तांत्रिक पूजा की जाती हैं। जबकि सामान्य नवरात्रि में आम तौर पर सात्विक और तांत्रिक पूजा दोनों की जाती है।

Open in App

14 जुलाई से गुप्त नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। मां काली के इस नवरात्र में ना सिर्फ लोग अपने मन की मुराद पूरी होने की कामना करते हैं बल्कि अपने शत्रु की पराजय की भी प्रर्थना करते हैं। मगर शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में कुछ आसान उपायों का इस्तेमाल करके आप अपने व्यापार और प्यार में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने व्यापार को सफल बना सकते हैं साथ ही आप अपने प्यार को भी पा सकते हैं। 

11 गोमती चक्र और 3 नारियल

गुप्त नवरात्री में सुबह तड़के नहाने के बाद पूजा घर में एक चौकी पर लाल रंग का रेश्मी कपड़ा बिछाएं। अगर रेश्मी ना भी तो उसका रंग लाल ही होना चाहिए। फिर इस पर 11 गोमती चक्र बनवाएं। इसके बाद इस पर 3 नारियल रखें। अब रूद्राक्ष या स्फटिक की माला के साथ ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करें। मंत्र की 11 माला जाप करने के बाद इसकी पोटली बांध कर अपनी दुकान या व्यापार की सबसे जरूरी जगह पर रख लें। कोशिश करें कि इसे जमीन से ऊपर किसी ऊंचे स्थान पर टांग दें। ऐसा करने से ना सिर्फ आपके व्यापार में आपको सफलता मिलेगी बल्कि आपका प्यार भी आपको वापिस मिल जाएगा। अगर घर में किसी भी तरह का झगड़ा या बहस हुआ होगा तो वह भी कम हो जाएगा साथ ही घर में सुख शांति आएगी। 

ये भी पढ़े - 14 जुलाई से गुप्त नवरात्रि, 9 दिन ऐसे करें महाकाली की पूजा, होगा दुश्मनों का नाश

सामान्य और गुप्त नवरात्रि में ये है अंतर

गुप्त नवरात्रि में ज्यादातर तांत्रिक पूजा की जाती हैं। काल या समय की उपासना भी गुप्त नवरात्रि के दिन ही ज्यादा होती है। जबकि सामान्य नवरात्रि में आम तौर पर सात्विक और तांत्रिक पूजा दोनों की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में आमतौर पर ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं किया जाता, अपनी साधना को गोपनीय रखा जाता है। माना ये भी जाता है कि गुप्त नवरात्रि में पूजा और मनोकामना जितनी ज्यादा गोपनीय होगी, सफलता उतनी ही ज्यादा मिलती है।

शीघ्र रोजगार की प्राप्ति के लिए

* देवी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।* नौ बताशे लें और हर बताशे पर दो लौंग रखें।* अब सारे बताशे एक-एक करके देवी को अर्पित करें।* यह प्रयोग नवरात्रि की किसी भी रात्रि को करें।

ये भी पढ़े ं- जगन्नाथ रथ यात्रा: किस रथ की है क्या खासियत, कितने दिन चलती है यात्रा, जानें 15 अहम बातें

शीघ्र विवाह के लिए

* देवी के समक्ष रोज एक घी का दीपक जलाएं।* इसके बाद उनको रोज लाल फूलों की माला अर्पित करें।* शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।* यह प्रयोग नवरात्रि की हर रात्रि को करें।

टॅग्स :नवरात्रिपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग