लाइव न्यूज़ :

Grahan Rashifal March 2025: मार्च में चंद्र और सूर्य ग्रहण इन 5 राशिवालों के लिए खड़ा करेंगे मुसीबतों का पहाड़, बरतनी होगी बेहद सावधानी

By रुस्तम राणा | Updated: March 7, 2025 15:22 IST

होली के मौके पर फाल्गुन पूर्णिमा पर 14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके 15 दिन के बाद 29 मार्च को फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।

Open in App

Grahan Rashifal March 2025: मार्च के महीने में दो ग्रहण 15 दिनों के भीतर लगने जा रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद परेशानी का सबब बन सकते हैं। पहला होली के मौके पर फाल्गुन पूर्णिमा पर 14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके 15 दिन के बाद 29 मार्च को फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। साथ ही इस दिन शनि भी मीन राशि में गोचर करेंगे। 15 दिन के अंतराल में लगने जा रहे 2 ग्रहण का सर्वाधिक अशुभ प्रभाव मेष और वृश्चिक सहित 5 राशियों के लोगों पर होगा। इनको बहुत ही सावधानी के साथ हर काम करने की सलाह है। 

धनु राशि : इस दौरान आपको अनुशासित रहना और अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। आपको अपने स्वास्थ्य, करियर और व्यक्तित्व पर भी ध्यान देना होगा। आपको काम या अन्य कारणों से घर से दूर जाना पड़ सकता है। इससे परिवार में कुछ तनाव पैदा हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। छाती में संक्रमण और माता जी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। इस दौरान पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। 

मेष राशि : इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपकी आय से अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आंखों में जलन, पानी आना, दृष्टि कमजोर होना, पैर में चोट लगना, मोच आना जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वश्चिक राशि :  आर्थिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपके परिवार के लोगों के बीच में क्‍लेश बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विपरीत परिस्थितियों से सामना होगा। आपको अचानक से कुछ स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग पहले से बीमार थे उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। आपके घर में अचानक से नकारात्‍मकता बढ़ने लगेगा और आपको निराशा का अनुभव होगा। 

कर्क राशि : इस दौरान आपकी आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन की लेनदेन में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। सेहत के मामले में इस वक्‍त आपको सावधान रहने की सलाह है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको रिश्‍तेदारों की ओर से भी बुरे समाचार मिल सकते है। इस दौरान शेयर बाजार में निवेश भूलकर भी न करें। आपके पिता के स्वास्थ्य के बारे में चिंता हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखना जरूरी है। आपको कारोबार में कोई ऐसा प्रयोग न करने की सलाह है, जिसमें आपको नुकसान हो सकता है। 

मीन राशि : इस समय फिर से कोई पुरानी बीमारी हो सकती है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वरना वे बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप किसी से कर्ज न लें। आपके जीवन में तनाव काफी बढ़ सकता है। बच्‍चों की बीमारियों से आप काफी परेशान रहेंगे और आपको अचानक से अधिक दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSupermoon: आज रात आसमान में दिखेगा सुपरमून, जानें क्यों है खास?

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतChandra Grahan 2025: 3 घंटे 28 मिनट चला साल का आखिरी चंद्रग्रहण, देखें वीडियो

भारतLunar eclipse: क्या आप नंगी आँखों से देख सकते हैं चंद्रग्रहण ? अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने दिया जवाब

पूजा पाठLunar Eclipse 2025: आज पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन 10 बातों का जरूर रखें ध्यान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार