लाइव न्यूज़ :

गंगा दशहरा 2020: गंगा स्नान से कट जाते हैं 10 तरह के पाप, जरूर ध्यान रखें ये 5 बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 31, 2020 08:57 IST

गंगा दशहरा वाले दिन गंगा घाटों पर जैसे काशी, प्रयाग और हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है और लोग गंगा मईया का स्नान कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देग्रंथों में दस प्रकार के पाप का वर्णन किया गया है।इस बार गंगा दशहरा का पावन पर्व एक जून को पड़ रहा है।

गंगा को देवों की नदी माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गंगा की पूजा करना शुभ माना जाता है। गंगा मईया के पर्व गंगा दशहरा को हर साल पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन देश के गंगा घाटों पर जैसे काशी, प्रयाग और हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है और लोग गंगा मईया का स्नान कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। 

इस बार गंगा दशहरा का पावन पर्व एक जून को पड़ रहा है। मान्यता है गंगा दर्शन मात्र से आपकी चित्त तृप्त और स्नान से आपको सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था। 

गंगा दशहरा तिथि व मुहूर्त 2020दशमी तिथि प्रारंभ - 31 मई 2020 को 05:36 बजे शामदशमी तिथि समाप्त - 01 जून को 02:57 बजे शामहस्त नक्षत्र प्रारंभ- 01 जून को 3 बजकर एक मिनट पर सुबहहस्त नक्षत्र समाप्त- 02 जून को 01 बजकर 18 मिनट, सुबह

दस पापों का करता है नाश

ग्रंथों में दस प्रकार के पाप का वर्णन किया गया है जिसमें काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह, मत्सर, ईर्ष्या, ब्रह्महत्या, छल-कपट, परनिंदा है। इसके आलावा अवैध संबंध, बिना बात जीवों को कष्ट देना, असत्य बोलने और किसी को धोखा देने से जैसे पाप भी गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से धुल जाता है।

गंगा स्नान के समय ध्यान रखें ये बातें

1. गंगा स्नान करते समय सबसे पहले अपने ईष्ट देव को प्रणाम करता चाहिए और उसके बाद सूर्य देव को इसके बाद ही गंगा में डुबकी लगानी चाहिए। आप चाहें तो आछमन से सूर्य को जल भी अर्पित कर सकते हैं। 

2. गंगा में डुबकी लगाने से पहले खुद को जल से अच्छी तरह धोएं। गंगा के जल में मैल साफ ना करें। 

3. गंगा स्नान के बाद शरीर को ना पोंछें। मान्यता है कि गंगा मईया के पानी से शरीर प्राकृतिक रूप से सुन्दर दिखने लगता है। 

4. गंगा नदी में जाते ही सबसे पहले उसका जल अपने माथे पर लगाएं। इसके बाद ही पानी में प्रवेश करें। 

5. सूतक काल या किसी अशुभ समय में गंगा स्नान करने से परहेज करें। अगर गंगा तट पर नहीं जा पा रहे हैं तो विशेष दिनों में घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे डालकर नहाएं। 

टॅग्स :गंगा दशहराहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल