लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2023: कश्मीर में पहली बार गूंजेगी 'गणपति बप्पा मोरया' की ध्वनि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2023 15:25 IST

Ganesh Chaturthi 2023: श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के ट्रस्टी और उत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने राय व्यक्त की, कि यह गणेशोत्सव कश्मीर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति लाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के गणपतियार मंदिर के संदीप कौल और शिशांत चाको को पुणे के ग्राम देवता कसबा गणपती सार्वजनिक मंडल के बप्पा की प्रतिकृति सौंपी।सभी मंडल एक साथ आए और कश्मीर के लिए मूर्ति दान की। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

Ganesh Chaturthi 2023: कश्मीर में 'गणपतियार ट्रस्ट' में गणेशोत्सव मनाने के लिए हमने पुणे में सात मंडलों को एक साथ जोड़कर इस मूर्ति प्रदान समारोह का आयोजन किया है।

इस समारोह के चलते इस साल कश्मीर में डेढ़ दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के ट्रस्टी और उत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने राय व्यक्त की, कि यह गणेशोत्सव कश्मीर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति लाएगा। सार्वजनिक गणेशोत्सव की नीव रखने वाले श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपती ट्रस्ट और पुणे के छह गणेश मंडलों ने मिलकर इस साल कश्मीर में सार्वजनिक गणेशोत्सव मनाने का फैसला किया है। इसलिए श्रीनगर के गणपतियार मंदिर के संदीप कौल और शिशांत चाको को पुणे के ग्राम देवता कसबा गणपती सार्वजनिक मंडल के बप्पा की प्रतिकृति सौंपी।

इस साल कश्मीर में गणेशोत्सव डेढ़ दिन तक मनाया जाएगा। इसके लिए सात मंडलों कसबा गणपति मंडल, तांबडी जोगेश्वरी गणपति मंडल, गुरुजी तालीम गणपति मंडल, तुलसीबाग गणपती मंडल, केसरीवाड़ा गणपति मंडल, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल, अखिल मंडई मंडल ने पहल की है।

इसके तहत गुरुवार को ये सभी मंडल एक साथ आए और कश्मीर के लिए मूर्ति दान की। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इससे पहले अभेद्य ढोलताशा टीम ने जोर-शोर से वादन किया।

इस अवसर पर श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के ट्रस्टी, उत्सव प्रमुख पुनीत बालन, ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव जावले, कसबा गणेश मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत शेटे, ग्राम देवता तांबडी जोगेश्वरी मंडल के अध्यक्ष प्रसाद कुलकर्णी, गुरुजी तालीम मंडल के अध्यक्ष प्रवीण परदेशी, तुलसीबाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन पंडित, केसरी गणेशोत्सव प्रतिनिधि अनिल सकपाल, अखिल मंडई मंडल के अध्यक्ष अन्ना थोरात और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर कश्मीर के गणपतियार ट्रस्ट के संदीप कौल ने कहा, हम पुणे के गणेशोत्सव मंडलों की पहल के साथ कश्मीर में पहली बार गणेशोत्सव मना रहे हैं। हम इससे खुश हैं। लाल चौक से पांच सौ मीटर दूर प्रसिद्ध गणपतियार मंदिर में हम आगामी गणेश चतुर्थी पर इस मूर्ति को विधि-विधान से स्थापित करेंगे और डेढ़ दिन बाद इसका विसर्जन किया जाएगा।

यह पहली बार है जब कश्मीर में इस तरह से गणेशोत्सव मनाया जाएगा।इस मौके पर श्रीकांत शेटे ने कहा, कश्मीर देश का स्वर्ग है, यहां सुख समृद्धि बढ़ने के लिए बप्पा का आशीर्वाद है, बप्पा के आशीर्वाद के रूप में यह मूर्ति प्रदान की गई है। हम सब मिलकर एक उन्नत, सशक्त, शांतिपूर्ण, खुशहाल कश्मीर के लिए बप्पा की यह मूर्ति दे रहे हैं।

इस मौके पर अन्ना थोरात ने कहा, पुणे की तरह कश्मीर में भी गणेशोत्सव मनाने के लिए यह पहल की गई है। हमारा मानना है कि जैसे पुणे में सभी धर्म के लोग साथ मिलकर गणेशोत्सव मनाते हैं, वैसे ही कश्मीर में भी गणेशोत्सव मनाया जाना चाहिए।

भारत में, गणेशोत्सव की शुरुआत पुणे के श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी और लोकमान्य तिलक ने की थी। आज, वही गणेशोत्सव अन्य देशों में भी मनाया जाता है। तो यह हमारे अपने देश, कश्मीर में क्यों नहीं है? और इसीलिए हम सभी सम्मानित मंडलों ने कश्मीर में गणेशोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। हमें विश्वास है की कश्मीर में मनाएं गणेशोत्सव के इस माध्यम से कश्मीर घाटी में सामाजिक सौहार्द तो बढ़ेगा ही, साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी। पुनीत बालन (उत्सव प्रमुख, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपती मंडल)

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी उत्सवजम्मू कश्मीरPune
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स