लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2019: कल 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज के साथ खत्म होगा गणेशोत्सव, जान लें विसर्जन का शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 09:12 IST

Ganesh Chaturthi 2019: अनंत चतुर्दशी यानी 12 सितंबर को गणपति के विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का समापन हो जाएगा। विसर्जन के मौके पर देर रात तक सरोवरों, नदियों के किनारे भक्तों की भीड़ रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश चतुर्थी से शुरू हुई थी गणेशोत्सव की शुरुआतमहाराष्ट्र में गणेशोत्सव की होती है खास धूम, 12 सितंबर को है विसर्जन

Ganesh Chaturthi 2019: पिछले 10 दिनों से जारी गणेशोत्सव का समापन 12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ हो जाएगा। भक्त अगले साल गणपति के फिर से आने की उम्मीद के साथ उन्हें विदाई देंगे। गणेशोत्सव हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को 'गणेश चतुर्थी' के साथ शुरू होता है और अगले अगले 11 दिनों तक जारी रहता है। यह त्योहार ऐसे को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है पर महाराष्ट्र में इसे लेकर एक अलग ही रौनक होती है।

महाराष्ट्र के बड़े से लेकर छोटे शहरों और कस्बों में सुंदर पंडाल बनाये जाते हैं और एक मेले जैसा माहौल रहता है। कई भक्त अपने घर में भी इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति लाते हैं और इन 11 दिनों में उनकी विधिवत पूजा करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति के विराजने के बाद भक्त अमूमन 7 से 11 दिन के लिए अपने घर में गणपति को विराजमान कराते हैं। वहीं, कुछ लोग 3, 5, 7 या 10 दिन में भी गणपति का विसर्जन करते हैं। इस तरह से 11 दिन चलने वाला गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो जाता है। 

Ganesh Chaturthi 2019: विसर्जन का शुभ मुहूर्त

गणेश विसर्जन इस बार 12 सितंबर यानी अनंत चतुर्दशी के दिन हो जाएगा। इस मौके पर देर रात तक सरोवरों, नदियों के किनारे विसर्जन के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ रहती है। ऐसे तो पूरा दिन विसर्जन के लिए अच्छा माना गया है। फिर भी कुछ समय ऐसे हैं, जो विसर्जन के लिए बेहद शुभ हैं। 

मसलन, अगर आप सुबह-सुबह भगवान गणेश का विसर्जन करना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.08 AM से 7.40 AM तक है। विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधिवत पूजा और आरती जरूर करें और प्रसाद का वितरण करें। विसर्जन के अन्य शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.45 AM से दोपहह 3.22 PM तक का समय भी बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा दोपहर बाद 4.54 PM से 6.27 PM और शाम में 6.27 PM से 9.22 PM तक का समय भी शुभ है। देर रात 12.18 AM से 1.45 AM (13 सितंबर) तक का समय भी अच्छा रहेगा।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीभगवान गणेशअनंत चतुर्दशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठDiwali 2025: बच्चों से लेकर बड़ों तक..., दिवाली से जुड़े ये फैक्ट्स के बारें हर किसी को होने चाहिए पता, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग