लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी: घर में हो 'बप्पा' विराजमान, तो परिवार वाले भूल से भी ना करें ये काम

By गुलनीत कौर | Updated: September 14, 2018 08:06 IST

Ganesh Chaturthi Special 10 things to avoid during Vinayaka Chaturthi: गणेशोत्सव के दौरान इन कार्यों को करने से पूजा का फल नहीं मिलता।

Open in App

अगर इस साल गणेश चतुर्थी पर आप भी बप्पा को घर लाए हैं और गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी में हैं तो सबसे पहले आपको शास्त्रों में दर्ज कुछ नियमों का पालन करना होगा। शास्त्रीय मत के अनुसार जब गणपति बप्पा घर में विराजमान हों, तो हमें धर्म शास्त्रों में दर्ज निषेध कार्यों को करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये कार्य हमें पूजा का फल दिलाने के रास्त में आते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। 

1. जब गणपति घर में हों तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें

2. हिंसा से दूर रहें और अच्छी बातें सोचें

3. बच्चों, स्त्री, बुजुर्ग पर हाथ ना उठाएं, ऊंची आवाज में भी बात ना करें

4. झूठ बोलने से बचें और झूठ का साथ भी ना दें

5. जितने दिन गणपति घर में हों कम से कम उतने दिनों के लिए मांस-मदिरा का सेवन ना करें

6. कोशिश करें कि घर में बन रहे पकवानों में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल ना हो। इस दौरान शुद्ध एवं सात्विक भोजन बनाएं

7. रोजाना सुबह कुछ भी खाने से पहले बप्पा को भोग लगाएं

ये भी पढ़ें: रोजाना पढ़ें यह गणपति पाठ, होगी धन, सुख-संपत्ति की प्राप्ति

8. घर के सभी सदस्य एक साथ बाहर ना जाएं। गणपति को घर में अकेलें ना छोड़ें

9. निंदा, चुगली, जुआ खेलना, किसी के बारे में बुरा सोचना, आदि कार्य ना करें

10. जब तक गणपति घर में हों तब तक संभोग ना करें और पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें

टॅग्स :गणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

ज़रा हटकेVIRAL: गणेश जी को पानी में मत डालो, डूब जाएंगे, इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतगणेश प्रतिमा विसर्जनः 4 डूबे और 13 अन्य लापता, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समापन को लेकर उमड़े लोग

भारतVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

ज़रा हटकेविदेशी धरती पर गणपति विसर्जन में दिखा ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल