समुद्र शास्त्र:अगर जीभ से छू लेते हैं अपनी नाक या मुंह में हैं पूरे 32 दांत, तो बेहद खास हैं आप-जानिए क्या कहता है समुद्र शास्त्र
By मेघना वर्मा | Published: December 3, 2019 02:38 PM2019-12-03T14:38:47+5:302019-12-03T14:49:20+5:30
समुद्र शास्त्र के अनुसार हाथ, नाक, आंख और कमर सहित तिलों और शरीर के अन्य हिस्सों से जुड़ी बातों से आपके स्वभाव को बताने की कोशिश की गई है।
हिन्दू धर्म में कई सारे ग्रंथ हैं। वराह संहिता, नारद संहिता और भविष्य पुराण में शरीर के अंगो को देखकर भविष्य बताया जाता है। इस ग्रंथों के साथ ही महाभारत, गरुड़ पुराण और भद्रबाहुसंहिता के तेरहवें अध्याय में भी स्त्री पुरुष की शारीरिक बनावट को देखते हुए कई सारी चीजें बताई गई हैं।
समुद्र शास्त्र के अनुसार हाथ, नाक, आंख और कमर सहित तिलों और शरीर के अन्य हिस्सों से जुड़ी बातों से आपके स्वभाव को बताने की कोशिश की गई है। आज हम आपको यहां समुद्र शास्त्र के ही हिसाब से ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं। जिन्हें देखकर आप अपने स्वभाव और शुभ-अशुभ जान सकते हैं।
समुद्रिक शास्त्र के अनुसार खास बातें
1. खड़े होने पर अगर आपके हाथ आपके घुटनों तक पहुंच जाते हैं तो आप निश्चित ही सुखी और नीरोग रहेंगे। बताया ये भी जाता है कि जिन लोगों के हाथ लम्बे होते हैं उनके बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के साथ अच्छे संबध होते हैं।
2. अगर आपकी जुबान आपकी नाक को छू लेती है तो सामुद्रशास्त्र में इसे काफी शुभ बताया गया है। मान्यता है कि ऐसे लोगों का उच्च स्तर के लोगों से संबध अच्छे होते हैं।
3. अगर आपके मुंह में पूरे 32 दांत हैं तो बताया जाता है कि आपकी मुंह से कही हुई सारी बातें सच हो जाती हैं। बताया ये भी जाता है कि ऐसे लोगों का जीवन आराम से बीतता है।
4. जिन स्त्रियों की कमर 24 अंगुल की होती है वो अपने जीवन में खूब सफलता पाती हैं। उनका नाम हमेशा अदब से लिया जाता है।
5. जिन लोगों की नाक तोते के समान तिखी और बाहर निकली हुई हो ऐसे लोगों के जीवन में पैसों की कमी नहीं होती। बताया जाता है ऐसे लोग गुप्त बातें पता होती हैं।