लाइव न्यूज़ :

नवंबर में चार ग्रह करेंगे बड़ी फेरबदल, राशि अनुसार जानें किसे होगा नुकसान कौन होगा मालामाल

By गुणातीत ओझा | Updated: November 2, 2020 16:17 IST

ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है। नवंबर का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में गुरु शुक्र बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है।नवंबर महीने में गुरु शुक्र बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।

ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है। नवंबर का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में गुरु शुक्र बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। मंगल ग्रह मीन राशि में बने रहेंगे और चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।

आइये ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि 4 ग्रहों की स्थिति में बदलाव से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.. 

मेष राशिअगर आपकी राशि मेष है तो आने वाला समय आपकी परेशानियों को कुछ हद तक कम करने वाला है। आप शुभ कार्यों में दिल खोलकर खर्च करेंगे और साथ ही अध्यात्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य त्तम रहने के साथ-साथ वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशिवृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय सेहत के लिहाज से सही नहीं कहा जाएगा। एक ओर कहां आपको पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है वहीं मस्तिष्क भीभ्रम का शिकार हो सकता है। आपको अपनी सेहत के लिए लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए।

मिथुन राशिमिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय खुशगवार रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखी होगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। अगर कोई काम बहुत लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके भी पूरे होने के योग बनते नजर आ रहे हैं।

कर्क राशिइस राशि के जातकों को अपने शत्रुओं और विरोधियों से बचकर रहना होगा।  कोई बड़ा षडयंत्र रचा जा सकता है। मानसिक तनाव की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। वे लोग जो विदेश यात्रा करने का मन बना रहे हैं उनकी योजना सफल हो सकती है।

सिंह राशियह समय सिंह राशि के वालों के लिए चांदी करने वाला है।एक तरफ तो आपके विरोधी परास्त होंगे वहीं दूसरी तरह आपके प्रेम संबंध भी और मजबूत होंगे। अगर कहीं रुका हुआ पैसी अटका है तो वह भी आपको मिल सकता है।

कन्या राशिकन्या राशि के जातकों की प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी मधुरता का रस घुलेगा। अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो यह रिश्ता विवाह तक पहुंच सकता है। आपको आय का कोई नया जरिया भी हासिल हो सकता है।

तुला राशिग्रहों के इस फेरबदल की वजह से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और सफलता के नए रास्ते भी आपको नजर आएंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके भाई-बहन को कोई खास उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।

वृश्चिक राशिआपके लिए तो यह समय कमाल का साबित होने वाला है। आपकी आय में भी वृद्धि होगी और साथ ही इनकम बढ़ाने का कोई खास जरिया भी आपको मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी हल होंगी।

धनु राशिअगर आप धनु राशि के अंतर्गत आते हैं तो ग्रहों के इस परिवर्तन की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। साथ ही साथ आर्थिक जीवन में भी कुछ खास तरक्की हासिल होगी। संतान पक्षकी ओर से चल रही समस्याओं का समाधान होगा।

मकर राशिअगर आप कहीं पैसे इनवेस्ट करने का मन बना रहे हैं तो यह समय उसके लिए अनुकूल नहीं है। थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर होगा। साझेदारी का व्यापार है तो आपको संभलकर चलना चाहिए साथी के साथ विवाद हो सकता है।

कुंभ राशियह समय कुंभ राशि के विद्यार्थियों के उत्तम है।आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। आपके रुके हुए काम बनते चले जाएंगे और कुछ खास अपरेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी।

मीन राशिमीन राशि के जातक प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।आपके सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

पूजा पाठPanchang 02 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 02 December 2025: आज जॉब में तरक्की, व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व