Eid-ul-Fitr 2019: सऊदी अरब में ईद-उल-फितर का त्योहार आज, जानिए आखिर कैसे तय होती है ईद की तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2019 12:51 PM2019-06-04T12:51:29+5:302019-06-04T12:51:29+5:30

ईद का त्योहार दुनिया भर के तमाम देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। यह दरअसल इस बात पर निर्भर करता है कि इन देशों में कब-कब ईद का चांद दिखाई देता है।

Eid ul fitr 2019 in uae today know how date of eid gets decided according to islamic calander Hijri | Eid-ul-Fitr 2019: सऊदी अरब में ईद-उल-फितर का त्योहार आज, जानिए आखिर कैसे तय होती है ईद की तारीख

ईद-उल-फितर के लिए कैसे तय होती है तारीख तय

Highlightsसऊदी अरब में ईद आज, भारत में कल मनाया जाएगा ईद का त्योहारइंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान जैसे देशों में भी बुधवार को ईद का त्योहार

Eid-ul-Fitr: दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे बड़े त्योहार में से एक ईद-उल-फितर आज सऊदी अरब में मनाया जा रहा है। सऊदी में तीन जून को ईद के चांद के दिखने का ऐलान कर दिया गया। इस साल सऊदी अरब में रमजान का मुबारक महीना 5 मई को शुरू हुई था। भारत की बात करें तो यहां ईद कल यानी बुधवार को मनाई जाएगी। भारत में पहला रोजा 7 मई को था।

भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी बुधवार को ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आज शाम चांद दिखने के बाद इस बारे में घोषणा कर दी जाएगी।

दुनिया भर में अलग-अलग तारीख पर क्यों मनाई जाती है ईद

ईद का त्योहार दुनिया भर के तमाम देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। यह दरअसल इस बात पर निर्भर करता है कि इन देशों में कब-कब ईद का चांद दिखाई देता है। इस्लामिक कैलेंडर (हिजरी) के अनुसार साल में दो बार ईद (ईद उल फितर और ईद उल अजहा) का त्योहार मनाया जाता है। 

इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने रमजान के 20 या 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर मनाई जाती है। ऐसे में सभी देशों में चांद दिखने को लेकर एक या दो दिनों का अंतर होता है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक रमजान के महीने में कुरान-ए-पाक का अवतरण हुआ था।

English summary :
Eid-ul-Fitr, one of the biggest festivals of Muslims around the world, is being celebrated in Saudi Arabia today. Saudi Arabia's announcement of the appearance of moon Eid on June 3. This year, the Mubarak month of Ramzan was start form May 5th.


Web Title: Eid ul fitr 2019 in uae today know how date of eid gets decided according to islamic calander Hijri

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे