लाइव न्यूज़ :

Eid al-Adha 2025 Date: ईद-उल-अज़हा कब है? जानिए कुर्बानी के त्यौहार के बारे में सबकुछ

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2025 19:53 IST

इस्लामिक रिलीफ की वेबसाइट के अनुसार, "ज़ुल हिज्जा 2025 के पहले 10 दिन चाँद दिखने के बाद 28 मई 2025 को शुरू होने की उम्मीद है।

Open in App

Eid al-Adha 2025 Date: ईद-उल-अज़हा या बकरा ईद का त्यौहार मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। ईद-उल-अज़हा उन दो मुबारक ईदों में से एक है जिसे मुसलमान हर साल मनाते हैं। इसे कुर्बानी के त्यौहार के रूप में भी जाना जाता है और यह 10 ज़िल-हिज्जा को मनाया जाता है, जो हज के तीसरे दिन के साथ मेल खाता है, और तीन दिनों तक चलता है। 

इस्लामिक मान्यता के अनुसार, ईद-उल-अज़हा के पहले दिन, जो मुसलमान [क़ुर्बानी] दे सकते हैं वे एक जानवर की क़ुर्बानी करते हैं और उसके मांस का एक निश्चित प्रतिशत गरीब लोगों में बाँटते हैं। यह पैगंबर इब्राहिम की प्रतीकात्मक याद में किया जाता है, जिन्हें इस्लामी आस्था के अनुसार, भगवान ने अपने बेटे इस्माइल की क़ुर्बानी करने के लिए कहा था।

ईद-उल-अज़हा कब है?

इस्लामिक रिलीफ की वेबसाइट के अनुसार, "ज़ुल हिज्जा 2025 के पहले 10 दिन चाँद दिखने के बाद 28 मई 2025 को शुरू होने की उम्मीद है। ज़ुल हिज्जा की 9वीं तारीख (अराफ़ा का दिन) 5 जून 2025 को होगी, और 10वीं ज़ुल हिज्जा (ईद-उल-अज़हा) 6 जून 2025 को होगी।"

ईद-उल-अज़हा की कहानी

मान्यता के अनुसार, कुरान में, इब्राहिम को एक सपना आता है जिसमें अल्लाह उसे अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने का आदेश देते हैं। हालांकि इस बीच शैतान, इब्राहिम को भ्रमित करने और उसे ऐसा न करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है। शैतान ने पूछा कि वह भला अपने बेटे की कुर्बानी देने क्यों जा रहे हैं? इसे सुन इब्राहिम का मन थोड़े समय के लिए डगमगा भी गया लेकिन आखिरकार उन्हें अल्लाह की बात याद आई और कुर्बानी के लिए चल पड़े।

कहते हैं कि इब्राहिम ने बेटे की कुर्बानी देने के समय अपने आंखों पर पट्टी बांध ली ताकि उन्हें दुख न हो। कुर्बानी के बाद जैसे ही उन्होंने अपनी पट्टी खोली, अपने बेटे को उन्होंने सही-सलामत सामने खड़ा पाया। दरअसल, अल्लाह इब्राहिम के धैर्य और भरोसे की परीक्षा ले रहे थे। कुर्बानी का समय जैसे ही आया तो अचानक किसी फरिश्ते ने छुरी के नीचे स्माइल को हटाकर दुंबे (भेड़) को आगे कर दिया। ऐसे में दुंबे की कुर्बानी हो गई और बेटे की जान बच गई। इसी के बाद से कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हो गई।

टॅग्स :बक़रीदइस्लामIslamic
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य