Eid 2020: कब है ईद? इस वजह से मनाई गई थी पहली ईद-पढ़ें यहां
By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2020 06:45 IST2020-05-09T06:45:46+5:302020-05-09T06:45:46+5:30
इन दिनों भी रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 अप्रैल को शुरू होने वाले रमजान का अंत ईद के चांद से होगा।

Eid 2020: कब है ईद? इस वजह से मनाई गई थी पहली ईद-पढ़ें यहां
मुस्लिम समुदाय का सबसे पसंदीदा और महत्वपूर्ण त्योहार ईद इस महीने मनाया जाना है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नवां महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में लोग दिन भर रोजे रखते हैं और शाम को नमाज के बाद इसे खोलते हैं। इस पूरे महीने के बाद जो चांद नजर आता है उसे ही ईद का चांद कहते हैं।
इन दिनों भी रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 अप्रैल को शुरू होने वाले रमजान का अंत ईद के चांद से होगा। ईद के इस पाक दिन पर लोग सालों पुरानी दुश्मनी भुलाकर भी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और मिलकर खुशियां बांटते हैं। आइए आपको बताते हैं कब है ईद-
कब है ईद
इस साल रमजान 23 अप्रैल से शुरू हुआ था तो इस हिसाब से 23 मई को ईद पड़ेगी। अगर 25 मई को ईद का चांद दिखता है तब 26 मई को देश भर में ईद मनाई जाएगी। वहीं अगर 24 मई को चांद दिख गया तो 25 मई को ईद मनायी जाएगी। चांद के दिदार करने के बाद ईद पर लोग अपने अल्लाह की ईबादत करते हैं और एक-दूसरे संग मिलकर खुशियां बांटते हैं।
जरूरतमंदों को देते हैं रकम
मुस्लिम लोग इस पूरे महीने के बेहद पाक मानते हैं। साथ ही इस महीने में खुदा का शुक्रिया करते हैं। ईद के दिन वो अल्लाह को महीने भर रोजे रखने की ताकर देने के लिए शुक्रिया कहते हैं। कहा ये भी जाता है कि पवित्र महीने में दान करने से उसका फल दोगुना मिलता है। ऐसे में लोग गरीब और जरूरतमंदों के लिए कुछ रकम दान कर देते हैं।
पहली बार मनाई गई थी ईद
बताया जाता है कि पहली बार ईद मुहम्मद पैगंबर ने साल 624 में जंग जीतने की खुशी में मनाई थी। पैगंबर हजरत बद्र के युद्ध में विजयी प्राप्त की थी। ईस के दिन सुबह नमाज अदा करने के बाद कुछ दान दिया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं।

