लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2024 07:45 IST

जहां एक ओर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर देवता को उत्तर दिशा समर्पित है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें उत्तर दिशा में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इन चीजों को गलती से भी उत्तर दिशा में रखने से आपके साथ कुछ न कुछ अशुभ हो सकता है और कोई अनहोनी घटना घट सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू धर्म में वास्तु काफी मायने रखते हैं।ऐसे में हर देवी देवताओं की दिशा हिन्दू धर्म में वास्तु के मुताबिक ही निर्धारित होती है। अगर मां लक्ष्मी का वास घर से हट जाता है तो वहां लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।

हिन्दू धर्म में वास्तु काफी मायने रखते हैं। ऐसे में हर देवी देवताओं की दिशा हिन्दू धर्म में वास्तु के मुताबिक ही निर्धारित होती है। इसी क्रम में जहां एक ओर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर देवता को उत्तर दिशा समर्पित है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें उत्तर दिशा में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इन चीजों को गलती से भी उत्तर दिशा में रखने से आपके साथ कुछ न कुछ अशुभ हो सकता है और कोई अनहोनी घटना घट सकती है।

तो आईए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में किस-किस चीजों का रखना अशुभ माना जाता है:

नहीं रखने चाहिए जूते और चप्पल

चूंकि उत्तर दिशा मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर देवता को समर्पित है तो ऐसे में इस दिशा की ओर कभी भी जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें। माना जाता है कि इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता है। ऐसी स्थिति में इस दिशा में जूते चप्पल रखने से उन सभी देवी देवताओं का अपमान माना जाता है। जूते चप्पल के रैक को भी गलती से उत्तर दिशा में न रखें। अगर आपने ऐसा किया तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

इस दिशा में कूड़ा और कचरा भी न रखें

वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी कूड़ा-कचरा घर की उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। यही नहीं, कभी भी भूलकर भी इस दिशा में घर क कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। मां लक्ष्मी काफी सफाई पसंद हैं। ऐसे में वो उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई बहुत अच्छी होती है। इस स्थिति में अगर मां लक्ष्मी का वास घर से हट जाता है तो वहां लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। )

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्रदेवी लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठDhanteras 2025: सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, इन 3 चीजों को घर लाने से करें परहेज

पूजा पाठDhanteras 2025: धनतेरस के दिन कितने दिये जलाना होता है शुभ? जानें कहां और किस दिशा में जलाए दिये

पूजा पाठDhanteras 2025: धनत्रयोदशी के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना-चांदी और बर्तन? जानिए इसके पीछे असल वजह

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स