लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2019: ये है धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त, इस दिन जरूर खरीदें ये 5 चीजें

By मेघना वर्मा | Updated: October 18, 2019 12:00 IST

Dhanteras Shubh Muhurat For Shopping: धनतेसर के दिन बहुत से लोग खरीददारी भी करते हैं। धनतेसर के दिन खरीददारी की अलग मान्यता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रही है।माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे।

कार्तिक महीने के शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। इस महीने में ही हिन्दू धर्म का सबसे पावन त्योहारदिवाली भी पड़ता है। मान्यता है कि इसी दिन श्रीराम, लकांपति रावण का वध करके अयोध्या वापिस आए थे। इसी वजह से लोगों ने इस दिन अपने घरों में दीये जलाए थे। तभी से दिवाली का ये पावन पर्व हर साल मनाया जाता है। 

दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं। इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाना है। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है। 

धनतेसर के दिन बहुत से लोग खरीददारी भी करते हैं। धनतेसर के दिन खरीददारी की अलग मान्यता होती है। आइए आपको बताते हैं इस साल खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त क्या है और कौन-कौन सी हैं वो जरूरी चीजें जिन्हें आपको जरूर खरीदना चाहिए। 

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम- 07:08 से 08:31 तक प्रदोष काल- 05:58 PM से 08:31 PMवृषभ काल- 07:07 PM to 09:02 PMत्रयोदशी तिथी की शुरुआत -  25 अक्टूबर को 07:08 PM बजेत्रयोदशी तिथी खत्म - 26 अक्टूबर को 03:46 PM बजे

खरीददारी करने की सही तिथि

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त- 06:43 PM से 07:08 PM तकइस मुहूर्त में यदि आप सोना खरदीते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जा सकता है। वहीं आप अन्य सामान भी इसी समय पर खरीद सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। 

धनतेसर के दिन जरूर खरीदें ये 5 सामान

1. धनतेरस के दिन चांदी के या किसी धातु के बर्तन जरूर खरीदें। कोशिश करें की ये पानी रखने का बर्तन हो।2. धनतेरस के दिन गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग प्रतिमा जरूर खरीदें।3. धनतेरस के दिन खील बताशे और मिट्टी के दीपक खरीदें।4. अंकों का बना हुआ एक धन यंत्र भी खरीदें। आप चाहे तो इसे किसी भी आकार का खरीद सकते हैं।5. धनतेरस के ही दिन मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ती भी जरूर खरीदें।

टॅग्स :धनतेरसदिवालीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल