लाइव न्यूज़ :

देवशयनी एकादशी विशेष: आज करें ये उपाय, आर्थिक तंगी और क्लेश से मिलेगा छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: July 23, 2018 11:19 IST

Devshayani Ekadashi 2018: देवशयनी एकादशी के बाद सभी मांगलिक कार्यों जैसे कि शादी-ब्याह, ग्रह प्रवेश, नए बिजनेस की शुरुआत, ऐसे तमाम कार्यों पर विराम लग जाता है। 

Open in App

हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे पुराणों में हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। इस साल यह एकादशी 23 जुलाई 2018 को है। हिन्दू धर्म में इस एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन से सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। 

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार देवशयानी एकादशे के दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए विश्राम करने पाताल लोक में चले जाते हैं। कहते हैं कि इन चार महीनों में कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए शादी-ब्याह, ग्रह प्रवेश, नए बिजनेस की शुरुआत, ऐसे तमाम कार्यों को इन चार महीनों में करना वर्जित माना जाता है।

यह भी पढ़ें: इस श्रावण बेलपत्र की जगह इस 5 पत्तों से करें भगवान शिव की पूजा, होंगी सारी मनोकामनाएं पूरी

कहते हैं कि इन चार महीनों में भगवान विष्णु के पाताल लोक में चले जाने से देवताओं की शक्ति कम हो जाती है और दैत्यों की ताकत बढ़ जाती है। नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो जाती है। इसका बुरा प्रभाव ना हो इसके लिए शास्त्रों में कुछ उपाय दर्ज हैं जिन्हें देवशयनी एकादशी के दिन से ही किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं विशष उपाय: 

- हिन्दू धर्म में यूं तो हर एकादशी पर व्रत करने को कहा जाता है लेकिन देवशयनी एकादशी पर निर्जला उपवास रखा जाता है। ऐसा करने से विभिन्न लाभ मिलते हैं- आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोग इसदिन जल में केसर मिलाकर लक्ष्मी-नारायण का अभिषेक करें- एकादशी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और विधि-विधान से देवी तुलसी की पूजा करें- हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है, इसलिए इसदिन पीले रंग के पकवान का उन्हने भोग लगाएं, पीले वस्त्र अर्पित करें और पीले रंग की चीजों का ही गरीबों में दान करें- एकादशी की सुबह घर में हल्दी के जल का छिड़काव करें- भगवान विष्णु के नाम का जाप करें या फिर इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें - "ॐ नमो भगवते वसुदेवाय नम:"

टॅग्स :भगवान विष्णुहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य