Dev Uthani Ekadashi: आज देवउठनी एकादशी पर ये 5 काम कर लेंगे तो पाएंगे धन-वैभव और सम्मान

By रुस्तम राणा | Published: November 14, 2021 07:14 AM2021-11-14T07:14:07+5:302021-11-14T07:14:07+5:30

देवउठनी एकादशी के दिन से ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इसलिए हिन्दू धर्म शास्त्रों में इस तिथि का विशेष महत्व माना गया है।

Dev Uthani Ekadashi 2021 upay for wealth and respect | Dev Uthani Ekadashi: आज देवउठनी एकादशी पर ये 5 काम कर लेंगे तो पाएंगे धन-वैभव और सम्मान

देवउठनी एकादशी के उपाय

देवउठनी एकादशी आज है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागते हैं और पुनः सृष्टि के पालन का कार्यभार संभालते हैं। इस दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष कार्य को करने से जातकों के जीवन में धन-समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। आप भी आज के दिन ये उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

1. एकादशी व्रत 

जो लोग आज के दिन उपवास रखते हैं और सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करते हैं। उन्हें स्वस्थ, समृद्ध और संपन्न जीवन प्राप्त होता है। साथ ही, हिन्दू मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने वाले भक्त जन्म चक्र से मुक्त से निकलकर  मोक्ष प्राप्त करते हैं।

2. भगवान शालिग्राम की पूजा 

आज के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा अवश्य करें। मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक भगवान शालिग्राम की आराधना करने से जीवन में धन-धान्य के भंडार भरते हैं। भगवान शालिग्राम को आप पीले पुष्प, पीले वस्त्र और हल्दी मिला हुआ जल चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी कामना पूर्ण होगी।

3. तुलसी माता की पूजा

आज के दिन तुलसी पूजा करें। शाम के समय मां तुलसी के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. पीपल वृक्ष की आराधना

आज के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का पौधा लगाने और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. दान

आज के दिन गरीब लोगों को पीले रंग के वस्त्र, अनाज और फल दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं रहती है।

Web Title: Dev Uthani Ekadashi 2021 upay for wealth and respect

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे