लाइव न्यूज़ :

इन मंत्रों के जाप से जीवन में आएगी खुशी, बन जाएंगे बिगड़े काम

By गुणातीत ओझा | Updated: June 10, 2020 16:32 IST

यदि आप चाहते हैं कि आपका हर दिन मंगलमयी और शुभ हो तो आपको उस दिन के अनुसार आसान और अचूक उपाय आजमाने चाहिए। हर दिन सफलता, प्रगति और शुभता चाहते हैं तो प्रस्तुत है कुछ खास ज्योतिष उपाय, दिन के अनुसार...

Open in App
ठळक मुद्देदिन की शुरुआत ही लोग इस कामना के साथ करते हैं कि उनका आज का दिन शुभ जाए। अगर आप आस्था में विश्वास रखते हैं तो ऐसा संभव भी है।आपको सोमवार से लेकर रविवार तक दिन के अनुसार ज्योतिष उपाय आजमाने होंगे।

दिन की शुरुआत ही लोग इस कामना के साथ करते हैं कि उनका आज का दिन शुभ जाए। अगर आप आस्था में विश्वास रखते हैं तो ऐसा संभव भी है। आपको सोमवार से लेकर रविवार तक दिन के अनुसार ज्योतिष उपाय आजमाने होंगे। आइये आपको बताते हैं दिन की अच्छी शुरुआत के लिए क्या हैं ज्योतिष उपाय..

सोमवारपूजा- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें।मंत्र- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। सफेद रूमाल साथ रखें।

मंगलवारपूजा- हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करें।मंत्र- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा साथ रखें।

बुधवारपूजा- गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गणपतिजी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। घर से सौंफ खा कर निकलें।मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रूमाल साथ रखें।

गुरुवारपूजा- भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें।मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का जप करें। पीले रंग की कोई मिठाई खाकर घर से निकलें। पीले वस्त्र पहनें या पीला रूमाल साथ रखें।

शुक्रवारपूजा- सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें।मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें।

शनिवारपूजा- हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं।मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें। तिल का सेवन करें। नीले वस्त्र पहनें या नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें।

रविवारपूजा-सूर्य देव को जल व लाल फूल चढ़ाएं।मंत्र- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें। गुड़ का सेवन करें। लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें।

टॅग्स :मंत्रज्योतिष शास्त्रसूर्यहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग