लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार पर हमला करने वाले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, मानसिक स्थिति की हो रही है जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 21:39 IST

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमलावर को राज्य की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है, जहां उसके मानसिक स्थिति की जांच चल रही है। 

Open in App

पटना: बख्तियारपुर में बीते रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हमला करने वाले शख्स का पुलिस को कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने कहा, हमने मामले की जांच की है। न तो आदमी और न ही उसके परिवार का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड या संबंध है। पटना के एससपी ने कहा, विशेषज्ञों द्वारा हमला करने वाले शख्स का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा रहा है। बता दें कि हमालवर के मनोरोगी होने की बात सामने आई थी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमलावर को राज्य की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है, जहां उसके मानसिक स्थिति की जांच चल रही है। 

जब शख्स ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया तो, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल फुटेज में हमला उस समय होता दिखा जब मुख्यमंत्री एक स्थानीय अस्पताल के परिसर में राज्य के एक स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले थे। युवक सिक्योरिटी को चकमा देते हुए तेजी से उन पर लपका और मुख्यमंत्री पर हाथ उठाते हुए दिखाई दिया। 

इसके बाद सीएम के सुरक्षागार्डों ने उसे कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि सीएम ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों से हमलावर को नहीं पीटने और यह पता लगाने की कोशिश करने को कहा था कि उसके साथ मामला क्या है?

 

इसके बाद जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर खुलासा किया था कि हमलावर एक स्थानीय निवासी है, जिसने दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था और जिसकी मानसिक स्थिति के कारण उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। प्रशासन ने यह भी कहा था कि सीएम ने हमलावर के खिलाफ "कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं" करने का आदेश दिया था और उसका मनोरोग पुनर्वास सुनिश्चित किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग