लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2024 15:48 IST

Chandra Grahan 2024 Date and Time: इस बार 25 मार्च (सोमवार) को होली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

Open in App

Chandra Grahan 2024:  इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 100 साल बाद ऐसा योग आया है कि चंद्र ग्रहण होली पर लगेगा। इस बार 25 मार्च (सोमवार) को होली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसमें चंद्रमा का रंग मलिन और धुंधला हो जाता है और चंद्रमा का भाग कटा हुआ नजर नहीं आता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की सीधी छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती है। इसी खगोलीय घटना को उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सिंतबर 2024 (बुधवार) को लगेगा। 

होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय 

चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।उपच्छाया से पहला स्पर्श - 10:24 ए एमपरमग्रास चन्द्र ग्रहण - 12:43 पी एमउपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:01 पी एमउपच्छाया की अवधि - 04 घण्टे 36 मिनट्स 56 सेकण्ड्स

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका सूतक काल नहीं लागू होगा। सूतक काल ग्रहण के दौरान अशुभ अवधि होती है, जो चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व लग जाती है और ग्रहण के समाप्त होने पर ही खत्म होती है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य, खान-पान आदि नहीं किए जाते हैं। सूतक काल का प्रभाव बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिए नहीं मान्य होता है। 

किन देशों में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 

यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। किंतु चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। वही मेष,तुला और कुंभ राशि के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमाज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग