Chandra Grahan 2021: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं जरूर बरतें सावधानियां, न करें ये गलतियां

By रुस्तम राणा | Published: November 18, 2021 10:10 AM2021-11-18T10:10:43+5:302021-11-18T10:10:43+5:30

गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण का सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है।

chandra grahan 2021 pregnant ladies should take these precautions during Grahan | Chandra Grahan 2021: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं जरूर बरतें सावधानियां, न करें ये गलतियां

चंद्र ग्रहण 2021

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह 11 बजकर 34 मिनट से  लगने जा रहा है जो शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ग्रहण एक अशुभ समयावधि होती है, इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इसी प्रकार इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

ग्रहण का सूतक काल

चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। भारतीय दृष्टिकोण से साल का आखिरी चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।  

गर्भवती महिलाएं रहें सावधान

माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के कारण गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बच्चे को बचाने के लिए घर के अंदर रहने के लिए कहा जाता है। उन्हें तेज वस्तुओं से दूर रहने के लिए भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी नुकीली चीज के संपर्क में आने से बच्चे का जन्म किसी फटे होंठ या जन्म के निशान के साथ हो सकता है। इस अवधि में चंद्र ग्रह की शांति के लिए चंद्र के बीज मंत्र अथवा भगवान शिव का ध्यान करें।

यौन संबंध से बचें

ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस बात में कितना दम है, इस संबंध में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ग्रहण के बाद क्या करें

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। घर में पोछा लगाकर गंगाजल छिकड़ें। घर के मंदिर में गंगाजल छिड़कें और धूप दीया जलाकर पूजा पाठ करें। अपनी इच्छा और क्षमतानुसार, जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें। 

Web Title: chandra grahan 2021 pregnant ladies should take these precautions during Grahan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे