लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2020: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत अगले हफ्ते से, इस बार बनने जा रहा है ये दुर्लभ संयोग

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2020 08:52 IST

Chaitra Navratri: इस साल चैत्र नवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। चैत्र नवरात्रि नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2:57 बजे से शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देChaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 25 मार्च सेप्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2.57 से 25 मार्च को दिन में 5.26 बजे तक

Chaitra Navratri 2020: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 25 मार्च से होने जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन हिंदुओं का नया साल भी शुरू होता है। चैत्र नवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि मान्यताओं के अनुसार इसी नवमी के दिन भगवान राम का धरती पर जन्म हुआ था। इसलिए चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी भी कहते हैं। इन नौ दिनों में भगवान राम सहित शक्ति की देवी माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का मुहूर्त

इस साल चैत्र नवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2:57 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदया तिथि को देखते हुए पूजा की शुरुआत 25 तारीख से होगी।

प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दोपहर 2.57 से 25 मार्च को दिन में 5.26 बजे तक है। ऐसे में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 25 मार्च ही माना जाएगा। नवमी तिथि इस बार 2 अप्रैल को है।

Chaitra Navratri: इस बार दुर्लभ संयोग

इस बार चैत्र नवरात्रि पर एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल, पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि के व्रत में किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है। इस वजह से माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक उनकी पूजा अर्चना और व्रत कर सकेंगे।

नवरात्रि पर माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके तहत पहले दिन देवी शैलपुत्री और फिर दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती है।

Chaitra Navratri: माता के नौ स्वरूपों की होगी पूजा

पहला दिन- माता शैलपुत्रीदूसरा दिन- ब्रह्मचारिणीतीसरा दिन- चंद्रघंटाचौथा दिन- कूष्मांडापांचवा दिन- स्कंध माताछठा दिन- कात्यायिनीसातवां दिन- कालरात्रिआठवां दिन- महागौरीनौवां दिन- सिद्धिदात्री 

टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्वराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग