लाइव न्यूज़ :

Festival Calendar 2023: नए साल में कब है होली, दिवाली का त्योहार, देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2022 15:08 IST

Calendar 2023 Festivals And Holidays List In 2023: नए साल 2023 में व्रत त्योहार कब-कब पड़ेंगे, यहां पूरी लिस्ट है, जिसमें सभी प्रमुख त्योहारों के बारे में बताया गया है।

Open in App

मकर संक्रंति, 15 जनवरी 2023

मकर संक्राति हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। सूर्य की उपासना के साथ-साथ इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होने पर इसे उत्तरायणी पर्व भी कहा जाता है। योग एवं साधना के लिए यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। 

बसंत पंचमी, 26 जनवरी 2023   

बसंत पंचमी पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। मां सरस्वती ज्ञान और सुरों की देवी हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण कर ज्ञान और सुरों की देवी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। 

महाशिवरात्रि, 18 फरवरी 2023      

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत धारण कर देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

होली, 08 मार्च 2023      

होली हिंदू धर्म का मुख्य त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं। यह त्योहार प्रति वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन मानाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन की परंपरा होती है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। होली से 8 दिन पहले यानि 10 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

चैत्र नवरात्रि, 22 मार्च 2023                    

चैत्र नवरात्रि मां शक्ति की उपासना का महापर्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो जाती है और नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन चैत्र शुक्ल की दशमी तिथि को होता है। प्रत्येक दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की व्रत के साथ पूजा होती है। 

रामनवमी, 30 मार्च 2023                     

रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रावण के अत्याचारों का दमन करने के लिए भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। इस दिन रामभक्तों के द्वारा उपवास किया जाता है और उनके द्वारा विधि-विधान से पूजा की जाती है।  

अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल 2023                    

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इसे मां लक्ष्मी का दिन भी कहा जाता है। यही कारण है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

नाग पंचमी, 21 अगस्त 2023                        

नागपंचमी, हिंदू धर्म में यह दिन नाग देवता को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। नागपंचमी का त्योहार हर साल सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। 

रक्षा बंधन, 30 अगस्त 2023                      

रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हर साल यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस तिथि को राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र तथा सुखी जीवन की कामना करती हैं। 

जन्माष्टमी, 07 सितंबर 2023                       

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। श्रीकृष्ण जयंती पर बाल गोपाल के आगमन के लिए मंदिरों और घरों में विशेष साज-सजावट की जाती है, छप्पन भोग बनाए जाते हैं, कीर्तन किए जाते हैं। 

गणेश चतुर्थी, 19 सितंबर 2023                   

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल गणेश चतुर्थी पर्व भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। दस दिनों तक चलने वाला यह त्योहार भारत वर्ष में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

शरद नवरात्रि, 15 अक्टूबर 2023                

शारदीय नवरात्रि: मां शक्ति की आराधना का यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक चलता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि-विधान से उपासना की जाती है। नौ दिनों तक नवरात्रि व्रत रखे जाते हैं।  

दशहरा, 24 अक्टूबर 2023                      

हिंदू धर्म में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।  इस दिन अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इसके अलावा शस्त्रों की पूजा भी इसी दिन की जाती है। दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

करवा चौथ, 01 नवंबर 2023                    

करवा चौथ व्रत कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं संपूर्ण शृंगार के साथ अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और चांद निकलने पर जल ग्रहण कर उपवास तोड़ती हैं। 

धनतेरस, 10 नवंबर 2023                        

धनतेरस हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण, नए उपहार, सोने अथवा चांदी के सिक्के की खरीदारी की जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में धन-धान्य की पूजा की जाती है। 

दिवाली, 12 नवंबर 2023                          

दिवाली पर्व हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार देश और दुनियाभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपावली मनाई जाती है। इस दिन गणेश पूजा के साथ-साथ लक्ष्मी पूजन का विधान है। 

छठ पूजा, 19 नवंबर 2023             

छठ महापर्व हिन्दू धर्म का बेहद लोकप्रिय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, छठ पर्व कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह छठी मैया एवं सूर्य देवता की आराधना का पर्व है। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य जैसी प्रमुख रस्में होती हैं।  

टॅग्स :नया साल 2023त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा