बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाने वाले गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी। वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। इसे 'बुद्ध पूर्णिमा' या 'गुरु पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसीदिन गौतम बुद्ध (भगवान बुद्ध) को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
इसी महत्वपूर्ण तिथि को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग रूप से मनाया जाता है। प्रति माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना महत्व होता है परंतु वैशाख मास की पूर्णिमा को बेहद महत्ता दी जाती है।
शास्त्रों की मानें तो इस दिन विशेष उपाय करने से दुखों का नाश होता है और पारिवारिक खुशियां मिलती हैं। आप भी इस बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो विशेष उपाय-
1. पूर्णिमा के दिन सुबह समय से उठकर स्नान करें और पूरे घर की साफ-सफाई अवश्य करें। इसके बाद ही पूजा करें।2. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। पूजा के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।3. घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह शुभ माना जाता है।