लाइव न्यूज़ :

Bhai Dooj 2020: भाई दूज आज, जानें माथे पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त, विथि, कथा व महत्व

By धीरज पाल | Updated: November 16, 2020 11:29 IST

भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। मान्यता है कि भाई दूज के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई रक्षा का संकल्प लेते हुए बहन को तोहफा देता है।

आज यानी 16 नवंबर को देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करती हैं और भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। मान्यता है कि भाई दूज के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल मिलता है।

भाई दूज तिलक शुभ मुहूर्त

भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दिन 12:56 से 03:06 तक है।

भाई दूज कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं।

मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज और यमुना का पूजन किया जाता है।

भाई दूज के शुभ अवसर के साथ ही आज चित्रगुप्त भगवान की भी पूजा की जाएगी। चित्रगुप्त हिंदुओं के प्रमुख देवता माने जाते हैं। पुराणों के मुताबिक, चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर न्याय करते थे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह दिन नए साल की शुरुआत जैसा है। इस दिन नए बहीखातों पर 'श्री' लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है।हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अगर चचेरी, ममेरी, फुफेरी या कोई भी बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी आयु बढ़ती है। साथ ही जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं।

टॅग्स :भाई दूज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर बहनों के साथ मनाया भाई दूज पर्व, बोले- 'बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है'

पूजा पाठBhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहन को दें ये अफोर्डेबल गिफ्ट, खुशी से झूम उठेगी बहन

पूजा पाठDhanteras 2025: आरोग्य, समृद्धि और दिव्यता का संगम, पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ

कारोबारबृहन्मुंबई महानगरपालिकाः कर्मचारियों को 31000 रुपये की अनुग्रह राशि, सीएचवी को 14,000 रुपये 'भाई दूज' उपहार

कारोबारक्या है गिफ्ट आईएफएससी?, दिवाली से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की शुरुआत, जानें सुविधा और खासियत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य