लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami: जब नदी में डूबने जा रहे कालिदास को मां सरस्वती के आशीर्वाद से मिला ज्ञान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2023 08:28 IST

Basant Panchami: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पहली बार मां सरस्वती प्रकट हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा कहा जाता है कि मां सरस्वती की कृपा से कालिदास को मिला था ज्ञानकथा के अनुसार ज्ञान मिलने से पहले कालिदास आत्महत्या करने जा रहे थे

Basant Panchami: हिंदू मान्यताओं में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती पहली बार प्रकट हुई थीं और इस सृष्टि को ध्वनि और संगीत प्रदान किया। बसंत पंचमी से जुड़ी कई और कहानियां भी हैं। 

मसलन, ये भी मान्यता है कि इसी दिन से त्रेतायुग में भगवान श्रीराम की शिक्षा आरंभ हुई थी। इस दिन से बसंत ऋतु की भी शुरुआत मानी जाती है। साथ ही मान्यता है कि नया काम शुरू करने के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ होता है। 

कालिदास से भी जुड़ी है बसंत पंचमी की कथा

इस दिन के साथ महान कवि कालिदास के जीवन की घटना भी जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार कालिदास की राजकुमारी पत्नी को जब पता लगा कि लोगों ने धोखे से उसकी शादी एक मूर्ख के साथ करा दी है, तो उन्होंने कालिदास को धक्का मार घर से बाहर कर दिया। 

इससे कालिदास बेहद आहत हुए और आत्महत्या करने का विचार किया। वे आत्महत्या करने के लिए एक नदी के किनारे जा रहे थे। उनके मन में बार-बार ये विचार आ रहा था कि वे नदी में कूद कर अपनी जान दे देंगे। वे इस बारे में अभी विचार कर ही रहे थे कि तभी मां सरस्वती उनके सामने प्रकट हुईं और उन्हें पानी में डुबकी लगाने के लिए कहा। 

कहते हैं कि कालिदास ने डुबकी लगाई और उनका जीवन बदल गया। उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वह आगे जाकर संस्कृत भाषा के महान कवि बन गए।

टॅग्स :सरस्वती पूजाबसंत पंचमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स