लाइव न्यूज़ :

Saraswati Puja: 'ॐ जय सरस्वती माता', यहां पढ़ें सरस्वती माता की पूरी आरती

By उस्मान | Updated: January 30, 2020 10:42 IST

Basant Panchami 2020 Saraswati Puja Shubh Muhurat, Aarti in Hindi: जानें सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे है

Open in App

Saraswati Puja: पंचमी तिथि बुधवार से है शुरू दरअसल, पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि की शुरुआत बुधवार (29 जनवरी) सुबह 10.45 बजे से हो चुकी है और इसका समापन आज (30 जनवरी) दोपहर 1.19 बजे होगा। हिंदू धर्म में सूर्योदय के साथ तिथि का महत्व माना गया है। इसलिए उदया तिथि को माने तो सरस्वती पूजा आज मनाई जा रही है।

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक दोपहर 1.29 बजे तक पंचमी तिथि है। सरस्वती पूजा पर गुरुवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। चंद्रमा से दशम भाव में किसी ग्रह के रहने पर अमलकीर्ति योग और सूर्य को छोड़ चंद्रमा के द्वादश भाव में कोई ग्रह रहता है, तब अनफा योग बनता है। ऐसे में आज पंचमी खत्म होने तक कभी भी पूजा की जा सकती है।

जय सरस्वती माता आरती (Jai Saraswati Mata Aarti in Hindi)

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती मातासदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनीत्रिभुवन विख्याता, जय जय सरस्वती माताॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती मातासदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनीत्रिभुवन विख्याता, जय जय सरस्वती माता

चन्द्रबदनि पद्मासिनि, कृति मंगलकारीमैय्या कृति मंगलकारीसोहे शुभ हंस सवारी, सोहे शुभ हंस सवारीअतुल तेज धारीजय जय सरस्वती माता

बाएं कर में वीणा, दाएं कर मालामैय्या दाएं कर मालाशीश मुकुट मणि सोहे, शीश मुकुट मणि सोहेगल मोतियन मालाजय जय सरस्वती माता

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार कियामैय्या उनका उद्धार कियाबैठी मंथरा दासी, बैठी मंथरा दासीरावण संहार कियाजय जय सरस्वती माता

विद्यादान प्रदायनि, ज्ञान प्रकाश भरोजन ज्ञान प्रकाश भरोमोह अज्ञान की निरखा, मोह अज्ञान की निरखाजग से नाश करोजय जय सरस्वती माता

धूप, दीप, फल, मेवा, माँ स्वीकार करोओ माँ स्वीकार करोज्ञानचक्षु दे माता, ज्ञानचक्षु दे माताजग निस्तार करोजय जय सरस्वती माता

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावैमैय्या जो कोई जन गावैहितकारी सुखकारी हितकारी सुखकारीज्ञान भक्ति पावैजय जय सरस्वती माता

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती मातासदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनीत्रिभुवन विख्याताजय जय सरस्वती माता

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती मातासदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनीत्रिभुवन विख्याता, जय जय सरस्वती माता

टॅग्स :सरस्वती पूजाबसंत पंचमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स