लाइव न्यूज़ :

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 12:17 IST

Mathura: शुक्रवार को जारी एक निर्देश के माध्यम से, उन्होंने इस प्रथा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App

Mathura:  बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष ने पुजारियों की तरफ से नियमों का पालन न करने के बाद जगमोहन में सीढ़ियां चढ़ने या दर्शन करने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जगमोहन मंदिर के गर्भगृह और उस क्षेत्र के बीच का स्थान है जहां से आम श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन कर सकते हैं।

स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार, श्रद्धालुओं को जगमोहन में प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल ड्यूटी पर तैनात पुजारी ही श्रद्धालुओं की तरफ से पूजा-अर्चना के लिए वहां जा सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने प्रसिद्ध मंदिर के दैनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की थी।

अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर के सेवायतों (पुजारियों) ने इस प्रथा को रोकने का वादा करने के बावजूद परामर्श का पालन नहीं किया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को जारी एक निर्देश के माध्यम से, उन्होंने इस प्रथा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शनिवार से जगमोहन के ऊपरी बाएं और दाएं हिस्से में किसी भी आगंतुक का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। 

टॅग्स :मथुराTempleभगवान कृष्णउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना