लाइव न्यूज़ :

विनोद सिन्हा के बुलावे पर गिरिडीह में दरबार लगाने आ रहे हैं बागेश्वर सरकार, भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2023 21:50 IST

गिरिडीह के दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार सजेगा। झारखंड में यह पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का पहला दिव्य दरबार होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2-3 तारीख को झारखंड के गिरिडीह में लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबारशास्त्री के आगमन की सूचना से ही पूरे गिरिडीह परिक्षेत्र में उत्साह की लहरझारखंड में यह बागेश्वर धाम सरकार का पहला दिव्य दरबार होगा

गिरिडीह: नवम्बर के पहले हफ़्ते में ही 2 और 3 तारीख़ को झारखंड के गिरिडीह में बागेश्वर धाम सरकार पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का दिव्य दरबार लगने जा रहा है । यह आयोजन झारखण्ड में समाजसेवी और भाजपा नेता विनोद सिन्हा करा रहे हैं। यह उद्घोषणा गिरिडीह में श्रावण मास की आखिरी सोमवारी पर विनोद सिन्हा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित मनोज तिवारी ने किया, इस कार्यक्रम में पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक भी उपस्थित थी। 

विदित हो कि बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार हर जगह नहीं लगते बल्कि उसके लिए बहुत प्रयत्न और व्यवस्था के बाद ही सम्भव हो पाता है। इस आयोजन के बारे में आयोजक विनोद सिन्हा ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की सूचना से ही पूरे गिरिडीह परिक्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई है, और हर कोई इस दरबार के शीघ्र लगने की प्रतीक्षा कर रहा है, की अब शीघ्र ही गिरिडीह के वासियों पर भी बालाजी सरकार की कृपा बरसेगी। इस गिरिडीह के दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार सजेगा।  झारखण्ड में यह पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का पहला दिव्य दरबार होगा । इसकी अवधि भी मात्र दो दिनों के लिए ही रखा गया है। 

 इस कार्यक्रम में पहले दिन सुबह में कथा का आयोजन होगा व शाम में भजन संध्या लगेगी, पुनः अगले दिन बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार सजेगा। इस दिव्य दरबार के बारे में आयोजक विनोद सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होगा। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में लोग अपनी समस्याओं के बारे में बालाजी सरकार के समक्ष अर्जी लगाएंगे, और फिर बालाजी सरकार के द्वारा उनपर कृपा बरसेगी। 

झारखण्ड के गिरिडीह में विनोद सिन्हा भाजपा के एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं और यहां पर " गिरिडीह मानव सेवा संस्थान " नामक संस्था चलाते हैं जो मानव कल्याण के लिए काम करती है। इसी संस्था ने विगत दिनों इस पवित्र श्रावण मास की आखिरी सोमवारी को एक भक्ति नाइट का आयोजन किया था जिसमें मनोज तिवारी मृदुल और प्रिया मल्लिक ने जमकर दर्शकों को अपने भजन कीर्तन पर लोगों को झुमाया। इसी कार्यक्रम में विनोद सिन्हा के द्वारा बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार के बारे में घोषणा भी की गई।

 

टॅग्स :मनोज तिवारीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल