लाइव न्यूज़ :

फरवरी में चार बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, रहें सावधान, बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये काम

By गुलनीत कौर | Updated: February 1, 2019 12:02 IST

फरवरी माह में सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध का राशि परिवर्ता होगा। ग्रहों के इन सभी फेरबदल में मकर और कुंभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होंगी। इसके अलावा अन्य राशियों का क्या हाल होगा और बचाव हेतु क्या उपाय करें, ये जरूर जानें।

Open in App

साल 2019 का दूसरा महीना फरवरी आज से शुरू हो गया है। ज्योतिष की दृष्टि से ये महीना बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इनके राशि बदलने से जीवन में कैसे कैसे बदलाव आ सकते हैं और बचाव हेतु आपको क्या करना चाहिए, आइए विस्तार से जानते हैं:

1) सूर्य का गोचर: सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह सूर्य का 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश हुआ। इस महीने 13 फरवरी को वे राशि परिवर्तित कर कुंभ राशि में जाएंगे

2) चंद्रमा का गोचर: व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर कंट्रोल करने वाले चंद्रमा इस समय धनु राशि में हैं। 3 फरवरी, दिन रविवार को उनका राशि परिवर्तन होगा और वे मकर राशि में जाएंगे

3) मंगल का गोचर: सौरमंडल के मजबूत ग्रहों में से एक मंगल 5 फरवरी, दिन मंगलवार को अपनी राशि बदलेंगे। इस बार वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे

4) बुध का गोचर: बुद्धि और विवेक पर नियंत्रण पाने वाले बुध ग्रह का फरवरी में दो बार राशि परिवर्तन होगा। पहला 7 फरवरी को कुंभ राशि में और दूसरा 24 फरवरी को मीन राशि में होगा

उपरोक्त दी गई जानकारी के मुताबिक फरवरी माह में सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध का राशि परिवर्ता होगा। ग्रहों के इन सभी फेरबदल में मकर और कुंभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होंगी। किन्तु परिणाम सकारात्मक ही होंगे।

यह भी पढ़ें: गुप्त नवरात्रि 2019: क्यों मनाते हैं गुप्त नवरात्रि, जानें तिथि, व्रत, पूजा विधि

क्या करें:

- उपरोक्त ग्रहों से जुड़ी दशा, अंतरदशा, अशुभ प्रभाव चल रहा है तो सावधान रहें- इन ग्रहों से जुड़े उपाय करें- विष्णु, हनुमान जी की निरंतर उपासना करें- हर शनिवार शनि मंदिर जाकर तेल का दान करें

क्या ना करें:

- गलत कार्य करने से बचें- किसी को अपशब्द ना कहें- किसी के बारे में बुरा ना सोचने, ना करें- बड़ों का सम्मान और सेवा करें- कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए सही मार्ग ही चुनें

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स