लाइव न्यूज़ :

Ashwathama Story: अश्वत्थामा, महाभारत का वह रहस्यमई पात्र जो आज भी है जिंदा!, जानिए इस किरदार की रोचक कथा

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2024 15:31 IST

Ashwathama ki Katha: दरअसल, अश्वत्थामा महाभारत का ऐसा रहस्यमयी किरदार है, जिसको जीवित रहने का वरदान नहीं, बल्कि श्राप है। ऐसा माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी जिंदा है और जंगलों में भटक रहा है। चलिए जानते हैं कौन है अश्वत्थामा? 

Open in App

Ashwathama ki Katha: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898- एडी' आजकल सुर्खियां में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदान निभा रहे हैं। दरअसल, अश्वत्थामा महाभारत का ऐसा रहस्यमयी किरदार है, जिसको जीवित रहने का वरदान नहीं, बल्कि श्राप है। ऐसा माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी जिंदा है और जंगलों में भटक रहा है। चलिए जानते हैं कौन है अश्वत्थामा? 

अश्वत्थामा पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य और उनकी पत्नी कृपि के पुत्र हैं। दोनों की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दे दिया था। इसके बाद कृपि ने अश्वत्थामा को जन्म दिया। अश्वत्थामा भी अपने पिता द्रोणाचार्य बहुत साहसी योद्धा बना था। जब पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध हुआ तो हस्तिनापुर के सिंहासन का साथ देते हुए गुरु द्रोणाचार्य पांडवों के खिलाफ लड़े। 

हालांकि द्रोणाचार्य पांडव और कौरवों के गुरु थे लेकिन उन्होंने कौरवों के पक्ष में लक्षने का निर्णय लिया। अश्वत्थामा ने भी अपने पिता की तरह ही पांडवों के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। युद्ध में अश्वत्थामा ने कौरवों की एक सेना का नेतृत्व किया। वहीं, जब घटोत्कच के नेतृत्व में राक्षसों ने हमला किया तो सभी कौरव भाग गए लेकिन केवल अश्वत्थामा ने उसका सामना किया और घटोत्कच को घायल कर उसके पुत्र अंजनपर्वा को मार दिया।  

वहीं गुरु द्रोण का युद्ध कौशल पांडवों पर भारी पड़ रहा था। ऐसे में पांडवों ने द्रोणाचार्य को मारने की योजना बनाई। पांडवों द्वारा युद्ध के समय अश्वत्थामा की मौत की झूठी खबर फैला दी। इस खबर को सुनते ही पिता द्रोणाचार्य शोक में डूब गए। इसके बाद मौका पाकर पांडवों ने द्रोणाचार्य का सिर धड़ से अलग कर दिया। उधर, जब अश्वत्थामा को पिता के निधन की खबर मिली तो वो बहुत दुखी हो गया और मौत का बदला लेने की बात ठान ली। 

इसके बाद अश्वत्थामा ने पांडवों के पुत्रों को मार गिरा दिया। पांडवों के बेटों को मार गिराने के बाद श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा को हजारों साल तक जिंदा रहने और भटकते रहने का श्राप दे दिया। कहा जाता है कि आज भी अश्वत्थामा जंगलों में भटक रहा है और उसके शरीर पर चोट के बहुत बड़े बड़े निशान है साथ ही उसमें से रक्त की दुर्गंध भी आती है।

टॅग्स :महाभारतहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स