लाइव न्यूज़ :

Ashadhi Ekadashi 2024 Wishes: हे भगवान विट्ठल बारिश कर किसानों को खुश कर दें, सीएम शिंदे ने प्रार्थना की, देखें तस्वीरें और वीडियो, पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2024 10:53 IST

Ashadhi Ekadashi 2024 Wishes: आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAshadhi Ekadashi 2024 Wishes: भगवान विष्णु का शयन काल होता है।Ashadhi Ekadashi 2024 Wishes: हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं।Ashadhi Ekadashi 2024 Wishes: भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन करते हैं।

Ashadhi Ekadashi 2024 Wishes: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ‘आषाढ़ी एकादशी’ के मौके पर सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिंदे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राज्य में पर्याप्त बारिश के लिए भगवान विट्ठल से प्रार्थना की, जिससे किसानों को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हर साल आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी लक्ष्मी को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।

नासिक के वारकरी दंपति बालू अहीरे और आशा बाई ने बुधवार को तड़के मुख्यमंत्री शिंदे के साथ अनुष्ठान किए। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों तथा पड़ोसी राज्यों से लाखों ‘वारकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) समारोह के लिए पंढरपुर में एकत्रित हुए हैं। शिंदे ने मंगलवार को कहा कि पंढरपुर मंदिर शहर का विकास निवासियों से विचार-विमर्श करने के बाद ही किया जाएगा।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन पर कोई फैसला थोपा न जाए। उन्होंने इस शहर के विस्तृत विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार काशी विश्वनाथ गलियारे की तर्ज पर पंढरपुर का विकास करने की योजना बना रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के उपासक खासतौर पर पूरे श्रद्धाभाव के साथ यह पर्व मनाते हैं। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे और हमें खुशी एवं समृद्धि से भरे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।

यह अवसर हम सभी में भक्ति, विनम्रता और करुणा को भी प्रेरित करे। यह हमें परिश्रम के साथ गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करने के लिए भी प्रेरित करे।" आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं। यह भगवान विष्णु का शयन काल होता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन करते हैं। इसलिए इसे हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं।

टॅग्स :आषाढ़ी एकादशीनरेंद्र मोदीएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल