लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मिथुन और कर्क राशि पर होने वाली है लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें 6 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 07:18 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के लिए आज का समय अच्छा रहने वाला है। बचे हुए कार्य पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें। पढ़िए 6 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक के लिए नया दोस्त बनाने का दिनमकर राशि के लिए व्यस्त दिन, कुंभ के जातकों के लिए होगी उलझन वाली स्थिति

मेष

आप सौंदर्य प्रसाधन और कलाकृतियों से जुड़े व्यापार से संबंध रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। मन में चंचलता रहेगी। नए काम शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है। स्त्री वर्ग अपने वाणी पर आज संयम रखें। कोई रूका हुआ महत्वपूर्ण कार्य आज भी खत्म नहीं कर सकेंगे और परेशानी का सामना करना होगा।  

वृषभ

आज शॉपिंग और मनोरंजन पर पैसे खर्च होंगे। इसका ध्यान रखें। विपरीत लिंग की ओर से अत्यधिक आकर्षण महसूस करेंगे। दिमांग शांत कर कोई फैसला ले। अच्छा मौका सामने है लेकिन थोड़ी असावधानी से अवसर जा सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भेंट- उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को नए विषयों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। घर-परिवार में भी वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। आर्थिक हिसाब से भी समय अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दिए हुए कर्ज वापस आएंगे।

सिंह

आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि का योग है। मित्रों के साथ कहीं घूमने आदि जा सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बुजुर्गों और बड़े भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा और पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई चीजें खरीदने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला है। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला 

कार्य स्थल पर आपका समय आज अच्छा बितेगा। आपके बचे हुए काम पूरे होंगे और इससे फायदा भी मिलेगा। हालांकि, आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में या लापरवाही से कोई काम नहीं करे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज आपके कुछ नये दोस्त बन सकते हैं जिसने साथ आपका उठना-बैठना लंबे समय तक चलेगा। किसी नये जगह पर आप आज जा सकते हैं।  

धनु

अपने आसपास के लोगों के लिए आप एक तरह से नेतृत्व करने वाले और सामाजिक व्यक्ति हैं। हालांकि, आप आज ज्यादा समय अपने घर और परिवार के बीच व्यतीत करें। इसेस परिवार में कलह की संभावनाओं को आप पीछे छोड़ सकेंगे।

मकर

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप काम में ऐसे उलझेंगे कि दिन का पता ही नहीं चलेगा। इस वजह से आप आज अपने परिवार और दोस्तों को कम समय दे सकेंगे। बहरहाल, आप काम पर ध्यान बनाए रखें। दिन अच्छा गुजरेगा। काम के बावजूद मानसिक तनाव से बचे रहेंगे।

कुंभ

आज आपके लिए उलझन की स्थिति बनी रहेगी। व्यग्रता होगी और इसलिए कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल होगी। इसलिए कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज लेना हितकर नहीम होगा। निर्धारित कार्य पूरे नहीं होंगे। मन रहेगा। छात्रों को पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रहेगी।

मीन

मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी वाद-विवाद में खुद को नहीं उलझाए। नुकसान हो सकता है। अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी दिलचस्पी संगीत में भी आज होगी और संभव है कि आप कोई म्यूजिकल इंस्ट्रयूमेंट सीखने की कोशिश करें। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना