लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ-मीन जातकों के लिए संभल कर रहने वाला दिन, जानिए दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 07:05 IST

आज का राशिफल: मकर और कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। मीन राशि के लिए जरूर दिन चुनौतीपूर्ण है। पढ़ें 5 फरवरी का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को ऑफिस में करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामनामिथुन राशि के लिए अच्छा दिन, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, प्रेम प्रस्ताव भी होंगे सफल

मेष

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। उनकी ओर से किसी सरप्राइज के लिए भी तैयार रहिए। परिवार से सहयोग मिलेगा। संघर्ष या विवाद से बचे रहेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

वृषभ

दिन बढ़ने के साथ-साथ आज आपको कुछ परेशानियों का सामना कार्यस्थल पर करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले। धन लाभ की संभावना है। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ संघर्ष की संभावना है। 

मिथुन

आज समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने में पूरा जोर लगाएंगे। प्रेम में सफलता के योग हैं। आपके प्रेम प्रस्ताव को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। विवाह के संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार आपको मिल सकता है।

कर्क

आज आपको अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। इस दिन का पूरा आनंद उठाएं। परिवार के लोगों के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करेंगे। दोपहर बाद शांति महसूस करेंगे। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। आंखों का कष्ट हो सकता है।

सिंह 

आसपास के लोगों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ऐसे में आप मुद्दों को जल्द सुलझाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत होंगे। दूसरों की चिंता को अपने सिर पर लेने का प्रयास नहीं करें। इससे नुकसान होगा। कार्यालय में आय में वृद्धि होने के योग हैं।

कन्या

आज खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार के लिए पैसे खर्च करने में आप कोताही नहीं बरतेंगे। हालांकि, साथ ही सावधान रहने की भी जरूरत है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मध्याहन के बाद कार्यालय में ऊपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। 

तुला 

नये कार्य शुरू करने के लिहाज से आपके लिए आज का दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार आपको मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग हैं।

वृश्चिक

आज लगातार व्यस्तताओं के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नए लोगों के साथ बौद्धिक चर्चा संभव है। हालांकि अतिउत्साह या किसी विवाद में खुद को उलझाने से बचें। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिन मिलाजुला कर अच्छा रहने वाला है।

धनु

आप के लिए दिन सुस्ती भरा है और इसलिए आप इसकी वजह से थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, नौकरीपेशा ऑफिस में कुछ अच्छे और अलग हटकर सोचने के कारण यश प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। खर्च पर संयम रखें। शाम तक किसी रिश्तेदार की ओर से आया शुभ सामाचार आपको प्रसन्न करेगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, सफलता सामने होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। शाम को अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। 

कुंभ

आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से अधूरे कुछ काम आप आज पूरा कर सकते हैं। नये कार्यों को आज शुरू करने से बचें। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है लेकिन यात्रा के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

मीन

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण हैं। कुछ अनचाही समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। व्यापार में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा और शिक्षा से संबंधित कोई समाचार उनकी चिंता बढ़ाएगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना