लाइव न्यूज़ :

Horoscope 26 March, 2021: माता लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2021 15:34 IST

26 मार्च का राशिफल: पंचांग के अनुसार ये फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि है। द्वादश तिथि सुबह 8.21 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी की शुरुआत होगी। पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Open in App

मेष: कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के अवसर हैं। नया कार्य शुरू करने के योग हैं। परिवार का भरपूर सहयोग और समर्थन हासिल होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी योजनाओं और बातों से अन्य लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। हालांकि, दिन के उतर्राध में कुछ भागदौड़ हो सकती है।

मिथुन: लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ लंबा समय बिताएंगे। व्यवसाय के लिए दिन खासतौर पर अच्छा है। लाभ के संकेत हैं। कार्यस्थल पर काम का कुछ दबाव रह सकता है। विवाद से आज दूर रहने की कोशिश करें। 

कर्क: दिन कुछ मुश्किल भरा रहने वाला है। कोई बुरी खबर मिल सकती है। वहीं, किसी खास से व्यक्तिगत रिश्ते और अच्छे और प्रगाढ़ होंगे। खर्च पर लगाम रखने हकी जरूरत है। 

सिंह: लक्ष्मी की आप पर कृपा रहने वाली है। व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में भी सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कन्या: दिन लाभ वाला है। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने कर्ज भी लौटेंगे। कार्यस्थल पर भी आप अपने विचारों से अपने सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।

तुला: पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे आर्थिक संकट के बीच राहत मिलेगी। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी या कानून कार्यों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक: समाज में आज यश-कीर्ति का योग है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की प्राप्ति के भी योग हैं। हालांकि, धन भी अधिक खर्च होंगे। संतान पक्ष से कोई बुरा समाचार मिलने के कारण तनाव हो सकता है।

धनु: कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छा मौका आपके सामने आ सकता है। ये आप पर निर्भर होगा कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। शादी के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार आएंगे।

मकर: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। दूसरों के मामले या विवाद से दूर रहें। बहस से बचें। मुसीबत में फंस सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार के योग हैं।

कुंभ: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दिन की शुरुआत छोटी-मोटी समस्याओं से हो सकती है। संपत्ति विवाद के निपटारे का योग है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके परिश्रम से खुश होंगे।

मीन: काम को लेकर बोझ रहने वाला है। साथ ही सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी गलती महंगी साबित हो सकती है। बिजनेस या काम को लेकर लापरवाही नहीं बरतना होगा। माता-पिता से लाभ मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग