Horoscope 25 March, 2021: गुरुवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 25 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 24, 2021 03:09 PM2021-03-24T15:09:02+5:302021-03-24T15:09:02+5:30

आज का राशिफल: ये फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। एकादशी तिथि सुबह 9.47 बजे तक है। इसके बाद द्वादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। पढ़ें 25 मार्च का राशिफल

aaj ka rashifal horoscope 25 march 2021 rashifal today astrology zodiac signs hindi | Horoscope 25 March, 2021: गुरुवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 25 मार्च का राशिफल

25 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष: परिवार को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे और उस पर ध्यान देंगे। माता का खराब स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। बिजनेस में धन लाभ का भी योग है। पुराने कर्ज वापस लौटेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। 

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्यों को सफलतापूर्वक खत्म करने में कामयाब रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी खुश होंगे और यश मिलेगा।

मिथुन: दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी पसंद की चीजों को करने में समय बिताएंगे। कानूनी दस्तावेज से जुड़े काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र की सलाह काम आएगी।

कर्क: कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान करेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है। भावुकता हावी रह सकती है। फैसला सोच-समझ कर लें। 

सिंह: विपरीत लिंगीय आकर्षण अत्यधिक रहेगा। दांम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। समाज में यश, कीर्ति और सफलता का योग बनता दिख रहा है। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या: दिन खास रहने वाला है। किसी बहुत पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। किसी और गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। 

तुला: किसी की बात का अत्यधिक बुरा लगने से मन निराश हो सकता है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां मिलने वाली हैं। नई जिम्मेदारियों को लेकर असमंजस में रहेंगे। सीनियर अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक: ये दिन आपके लिए कई चुनौतिया आया है। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। अपयश का योग है। यात्रा में वाहन चलाते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु: आलस और सुस्ती से नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य के संबंध में अपना ध्यान रखें। आर्थिक मामले आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। 

मकर: ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकती है। घरेलू कामकाज आपको दिनभर घेरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुख और सुकून से बितेगा। महिला मित्र से लाभ होगा।

कुंभ: मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अधिक खर्च का योग है। आर्थिक हानि हो सकती है। इससे तनाव बना रहेगा। शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मीन: विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में अच्छा समाचार मिलेगा। दिन के उतर्राध में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

Web Title: aaj ka rashifal horoscope 25 march 2021 rashifal today astrology zodiac signs hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे