लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 20 October 2021: पूर्णिमा के दिन आज इन 6 राशियों को होगा बंपर लाभ, धन मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: October 20, 2021 07:06 IST

Aaj Ka Rashifal 20 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिनमान आपके लिए कमजोर दिखाई दे रहा है। खासरकर आर्थिक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ: आज का दिनमान आपके लिए शुभ है। धन से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

मिथुन: आज ऑफिस में आपको महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे सीनियर्स को आप प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। मेहनत और भाग्य का साथ आपको कामयाबी की राह दिखाएगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

सिंह: आज दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

कन्या: आज मैरिड लाइफ अच्छी बीतेगी। जीवनसाथी से मतभेद मिटेंगे। आप भी उनकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

तुला: आज दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं कर रहा है। खासकर आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक:  आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

धनु: आज आपके भाग्य में खुशियां हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

मकर: आज दिन सामान्य रहेगा। जोश और उत्साह में कमी नजर आएगी। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। घर में कोई मेहमान आ सकता है।

कुंभ: आज परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई दे रही हैं। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

मीन: आज दिन सामान्य बीतेगा। मन में किसी चीज को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। ऐसी परिस्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स