लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: आज धन प्राप्ति के बनेंगे योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: November 19, 2024 05:40 IST

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपके द्वारा छोटे भाई-बहनों की मदद हो सकती है। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज किसी बड़े मद पर धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में खुशियों का अभाव रह सकता है। बेवजह किसी विवाद को तूल न दें। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज निजी समस्या को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ नहीं है। धन खर्च होने की संभावना है। चोट इत्यादि भी लग सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज विभिन्न स्रोतों से आपको धन प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा भी संभव है अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार में लाभ होगा। लेकिन इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा।  

सिंह दैनिक राशिफल: आज ग्रहण का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। मित्रों अथवा बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। धनागमन में बाधाएं आ सकती हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां अनुकूल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल: आज दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्य में मन लगेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज पैतृक संपत्ति या फिर ससुराल पक्ष के कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें। आपकी सेहत में कमी रह सकती है।

धनु दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी आपकी किसी बात पर गुस्सा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज सेहत का ध्यान रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल: आज कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत दुरूस्त रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आज जो भी चुनौतियां आएंगी उन्हें आप अपनी सूझबूझ और ज्ञान से दूर करने में सफल होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में बधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। प्रेमजीवन में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज समय और धन दोनों ही किसी कार्य में नष्ट हो सकते हैं। प्रॉपर्टी का नुकसान हो सकता है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स