17 February, 2021 Rashifal: बुधवार का दिन कैसा गुजरेगा आपके लिए, पढ़िए 17 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 16, 2021 03:56 PM2021-02-16T15:56:09+5:302021-02-16T15:56:28+5:30

17 February, 2021 Rashifal: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि है। दिशा शूल आज उत्तर दिशा का रहने वाला है। पढ़िए, मेष से लेकर मीन तक के राशि के अनुसार 17 फरवरी, 2021 का राशिफल

aaj ka rashifal 17 february 2021 horoscope rashifal astrology all zodiac sign hindi | 17 February, 2021 Rashifal: बुधवार का दिन कैसा गुजरेगा आपके लिए, पढ़िए 17 फरवरी का राशिफल

17 फरवरी, 2021 का राशिफल

Highlightsतुला जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत, पेट संबंधी रोग करेंगे परेशाननई नौकरी तलाश रहे हैं तो वृश्चिक जातकों को मिल सकती है कोई अच्छी खबरकुंभ जातकों के लिए भी रहने वाला है अच्छा दिन, पर आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत

मेष: आलस्य और सुस्ती जैसा माहौल रह सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। संपत्ति से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है।

वृषभ: सतर्क रहें। करीब का कोई शख्स फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। थकान महसूस कर सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्या आपको परेशान करेगी। 

मिथुन: पारिवारिक कलह की आशंका है। मूड खराब होगा। धैर्य बनाने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद से बचे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक समस्या आपकी चिंता बढ़ाएगी।  

कर्क: धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। अपने परिवार या माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। दिन व्यस्त रह सकता है। लंबी यात्रा को आज के लिए टालने की कोशिश करें। 

सिंह: कार्यस्थल पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर अधिकारी या बॉस से विवाद का संयोग है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों को दूर रखें। 

कन्या: भावकुता में कोई फैसला लेने से बचें। व्यापार-धंधे में लाभ का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े हैं दिन काफी शानदार साबित हो सकता है। धन लाभ के भी योग हैं।

तुला: स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। उदर संबंधी रोग से परेशान हो सकती है। व्यवहार पर भी संय रखने की जरूरत है। मुसीबत में पड़ सकते हैं। मनोरंजन और शॉपिंग के पीछे धन खर्च होगा।

वृश्चिक: नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य स्थल पर आपकी दूरदर्शिता और प्रतिभा सहकर्मियों को प्रभावित करेगी। यश- सम्मान मिलेगा। कुल मिलाकर देखें तो दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु: दिन मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्त और आपके करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बिजनेस में फायदा होने का योग है। ऑफिस में भी आपको अपने सहकर्मियों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

मकर: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी करीबी के बीमार होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े सकते हैं। शाम अच्छी रहने वाली है। अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ: दिन अच्छा रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सराहना होगी। वैसे अपनी आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। कोई रूका हुआ काम  पूरा हो सकता है।

मीन: काम में बहुत मेहनत की जरूरत पड़ने वाली है। सफलता आसानी से हाथ नहीं मिलेगी। धैर्य की जरूरत है। आय के मुकाबले खर्च ज्यादा होने से चिंता बढ़ सकतीहै। क्रोध और अहम को दूर रखें।

Web Title: aaj ka rashifal 17 february 2021 horoscope rashifal astrology all zodiac sign hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे